Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > DLF Mall जाकर करती थी चोरी, घी-रिफाइंड उठाती कई बार हुई कैमरे में कैद, पकड़ी गई

DLF Mall जाकर करती थी चोरी, घी-रिफाइंड उठाती कई बार हुई कैमरे में कैद, पकड़ी गई

DLF Mall: नोएडा के DLF मॉल में एक महिला को चोरी करते हुए पकड़ा गया. कहा जा रहा है कि वो महिला अक्सर मॉल में आकर घी और रिफाइंड की चोरी करती थी. वो कई बार कैमरे में कैद हुई.

Written By:
Last Updated: October 5, 2026 12:18:44 IST

Mobile Ads 1x1

DLF Mall: नोएडा के पॉश इलाके में स्थित DLF Mall of India में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला को कथित तौर पर सामान चोरी करते हुए सिक्योरिटी गार्डों ने पकड़ लिया. महिला के पास से 1 किलो घी और 1 किलो रिफाइंड तेल बरामद होने की बात सामने आई है. स्टोर प्रबंधन का आरोप है कि महिला पिछले करीब एक महीने से इसी तरह सामान चोरी कर रही थी और उसकी हरकतें CCTV कैमरों में भी कई बार कैद हुई थीं.

CCTV में कैद हुई महिला की हरकत

मामला नोएडा के सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में स्थित DLF Mall of India का है. जानकारी के मुताबिक, महिला मॉल के एक स्टोर में पहुंची थी. आरोप है कि उसने वहां से 1 किलो घी और 1 किलो रिफाइंड तेल उठाया और बिना भुगतान किए बाहर निकलने की कोशिश की. स्टोर में लगे CCTV कैमरों पर कर्मचारियों की नजर पड़ी तो उन्हें महिला की गतिविधियों पर शक हुआ. इसके बाद सुरक्षा गार्डों को इसकी जानकारी दी गई। गार्डों ने महिला को रोककर उसके सामान की जांच की. जांच के दौरान उसके पास से घी और रिफाइंड तेल मिलने की बात सामने आई.

एक महीने से चोरी का आरोप

स्टोर प्रबंधन का दावा है कि महिला पहली बार चोरी करने नहीं आई थी. आरोप है कि पिछले करीब एक महीने से वह इसी तरह स्टोर से सामान उठाकर बिना पेमेंट किए ले जा रही थी. CCTV फुटेज की जांच में उसकी ऐसी कई गतिविधियां सामने आने का दावा किया गया है. मामले की जानकारी मिलते ही मॉल की सुरक्षा टीम ने महिला को पकड़ लिया और उसे स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और CCTV फुटेज के आधार पर मामले के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है.

ये भी पढ़ें: Meerut Viral Video: अय्याशी में अंधा पति! पत्नी बोनट पर लटकी रही, बेदर्दी ने गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर जो किया…, वायरल वीडियो देखकर हर कोई हैरान!

Tags:

MORE NEWS