<

श्मशान घाट पर ड्रामा! भाई बनकर शव दफनाने पहुंचा बॉयफ्रेंड, पति के सामने टूटा नकाब

उत्तर प्रदेश के झांसी में एक युवक और युवती एक महिला का शव लेकर उसे दफनाने के लिए पहुंचे थे. इसी दौरान उसका पति भी कब्रिस्तान पहुंच गया, जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Jhansi Crime News: उत्तर प्रदेश के झांसी में एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां एक मणिपुर की रहने वाली महिला, जो एक स्पा सेंटर में काम करती थी, उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. महिला झांसी में रहकर काम करती थी, तो वहीं उसका पति दिल्ली में रहता था. महिला की मौत के बाद एक युवक और युवती उसका शव दफनाने के लिए कब्रिस्तान पहुंचे. युवक ने खुद को महिला का भाई बताते हुए शव दफनाने की कोशिश की लेकिन उससे आईडी प्रूफ मांगा गया, जो वो नहीं दे पाया. इसके कारण उसे शव दफनाने से रोक दिया गया.

इसी दौरान मृतक महिला का पति भी कब्रिस्तान पहुंच गया और उसने शव दफनाने को लेकर हंगामा कर दिया. पुलिस को मामले की जानकारी मिली, तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और मामले की जांच शुरू कर दी. 

दोस्त के भाई से हुआ प्यार

जानकारी के अनुसार, ये मामला झांसी के बनानाद थाना क्षेत्र का है, जहां मणिपुर निवासी 30 वर्षीय सिम्मी उर्फ टेरेसा सीपरी बाजार स्थित एक पर्ल मसाज सेंटर में काम करती थी. वो बीते एक साल से  झांसी में रह रही थी. वहीं उसका पति जॉन दिल्ली में रहकर काम करता था. झांसी में ही जोया नाम की महिला से उसकी दोस्ती हो गई और वो उसके साथ उसके ही घर में रहने लगी, जहां जोया का भाई भी रहता था. सिम्मी और जोया के भाई की अच्छी दोस्ती हो गई, जो प्यार में बदल गई. 

इलाज के दौरान हुई मौत

इसके बाद जोया का भाई और सिम्मी एक किराए के घर में साथ रहने लगे. बीते कुछ दिनों से टेरेसा की तबीयत खराब चल रही थी और उसका इलाज चल रहा था लेकिन उसे बचाया न जा सका और उसकी मौत हो गई. इस बारे में जोया ने कहा कि उसके पति को फोन पर जानकारी दी गई लेकिन कोई आया नहीं और इसके कारण उसे दफनाने के लिए कब्रिस्तान लेकर गए, जहां उसे दफनाने से इनकार कर दिया गया. इसके बाद कुछ लोग उसका शव लेकर जीवनशाह कब्रिस्तान लेकर गए, जहां चौकीदार ने आईडी मांगी, तो वो नहीं दिखा पाए. इसके बाद कब्रिस्तान के सदस्य मोहम्मद इमरान को इसकी सूचना दी गई. शव को कब्रिस्तान के बाहर रख दिया गया.

पति ने क्यों किया हंगामा?

इसी बीच मृतका का पति जॉन भी कब्रिस्तान पहुंचा, जिसने हंगामा शुरू कर दिया. उसका कहना था कि महिला क्रिश्चियन है और पहले उसका शव चर्च जाना चाहिए और उन्हें मौत की वजह पता चलनी चाहिए. इसी दौरान मौके पर पुलिस पहुंची और मामला शांत कराया गया. वहीं पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

हर बच्चे की थाली में सुरक्षित भोजन: पोषण, स्वच्छता और गुणवत्ता का संकल्प

नई दिल्ली,28 सितंबर: किसी बच्चे के लिए स्कूल में मिलने वाला भोजन केवल एक थाली…

Last Updated: September 29, 2026 17:52:21 IST

UP Crime: स्कूल कैंपस में खून से लथपथ मिले प्रिंसिपल और टीचर पत्नी, कुल्हाड़ी से काटकर डबल मर्डर; सामने आया चुनाव का एंगल!

UP Crime: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और उनकी पत्नी,…

Last Updated: September 29, 2026 17:44:55 IST

भारत-म्यांमार सीमा पर फिर बढ़ी हलचल, असम राइफल्स की टीम पर हमला, एक जवान शहीद, 4 घायल

Assam Rifles: अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास 21 असम राइफल्स…

Last Updated: September 29, 2026 17:59:35 IST

Rajasthan News: ATM काटने घुसे चोर, पीछे से पुलिस ने किया धप्पा; मजे ले रहे यूजर्स

Rajasthan News: राजस्थान के नागौर में दो चोर चोरी करने के लिए एटीएम में घुसे…

Last Updated: September 29, 2026 17:39:18 IST

IND vs WI 2nd ODI Weather Forecast: क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का दूसरा वनडे? जानिए क्या कहती है गुवाहाटी की वेदर रिपोर्ट

IND vs WI 2nd ODI Weather: भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम…

Last Updated: September 29, 2026 17:33:17 IST

एक स्मार्टफोन और दो डिस्प्ले… 20000 रुपये से कम कीमत में आया Lava Virat Curve 5G; देखें फीचर्स

Lava Virat Curve 5G: अगर आप बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Lava Virat…

Last Updated: September 29, 2026 16:50:58 IST