Ghaziabad Double Murder Case: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां क्रॉसिंग रिपब्लिक में सोमवार रात को दो बेटों ने अपने ही माता-पिता का कत्ल कर दिया. उनके घर में किराएदार ने 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंची. अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई थी. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत इकट्ठे किए.
परिवार में अकसर होता था विवाद
बता दें कि सोमवार रात दो बेटों दीपक और ललित ने पारिवारिक विवाद के दौरान अपने माता पिता की हत्या कर दी. दोनों की गंगाशरण और विमलेश से अकसर संपत्ति बेदखली और कोई स्थायी काम न हने के कारण झगड़े होते थे. इसी कारण एक बार फिर झगड़ा हो रहा था, जो हिंसक हो गया. इसके बाद किराएदार ने पुलिस को बुलाया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
क्या है मौत के कारण?
पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने बताया कि गंगाशरण के सिर पर चोट के निशान थे. इसके अलावा आशंका जताई जा रही है कि उनका दम घोंटकर उनकी हत्या की गई है. हालांकि अब तक मौत का सही कारण पता नहीं चल सका है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू की. पुलिस पूछताछ और जांच में सामने आया है कि दोनों बेटों और माता-पिता के बीच अकसर झगड़े होते थे. माता-पिता ने कथित तौर पर दोनों बेटों को संपत्ति से बेदखल कर दिया था. दोनों कोई स्थायी काम भी नहीं करते थे.
डीसीपी ग्रामीण ने दी जानकारी
सोमवार रात को भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जो इतना बढ़ गया कि बेटे हिंसक हो गए और उन्होंने अपने माता-पिता पर ही हमला कर दिया. वारदात के बाद भीमनगर इलाके में डर का माहौल देखने को मिला. इस बारे में डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है. उनसे पूछताछ की जा रही है.
ये भी पढ़ें: तुझे भी कलमा पढ़ा देंगे, यहां से चले जाओ…बेटी की तलाश में पहुंचे पिता को धमकाया, धर्मांतरण की कही बात