Gorakhpur News: यूपी के गोरखपुर में एक लड़की पानी की टंकी पर चढ़ गई और पुलिस के कहने पर भी नीचे नहीं उतरी. फिर 2 घंटे की मान-मनौव्वल के बाद उसके बॉयफ्रेंड को बुलाया गया और तत्काल शादी कराने का आश्वासन दिया गया.
गोरखपुर की लड़की का वायरल वीडियो
UP News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक लड़की 70 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी दिख रही है. बताया जा रहा है कि पूरा मामला बेलीपार थानाक्षेत्र के महावीर छपरा गांव का है, जहां 18 साल की लड़की अपने बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए पानी टंकी पर चढ़ी थी. उसकी इस हरकत को देख आस-पास काफी भीड़ इकट्ठा हो गई. लोग उसे समझाने लगे. लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही.
पानी की टंकी पर चढ़ी लड़की बार-बार चिल्ला रहा थी- “मेरे बॉयफ्रेंड को बुलाओ. मैं उससे शादी करना चाहती हूं. अगर किसी ने रोकने की कोशिश की तो मैं जान दे दूंगी. जाओ, उसे बुलाकर लाओ.”
इस बीच सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची. उनके कहने के बावजूद लड़की पानी की टंकी से नीचे नहीं उतरी. फिर 2 घंटे की मान-मनौव्वल के बाद उसके बॉयफ्रेंड को बुलाया गया और तत्काल शादी कराने का आश्वासन दिया गया.
इसके बाद लड़की नीचे उतरी. फिर दोनों परिवारों की सहमति के बाद मौके पर ही शादी कराई गई. जयमाल के बाद लड़की को लड़के के घर भेज दिया गया. बताया जा रहा है कि दोनों का चार साल से अफेयर था, लेकिन घरवालों ने युवती की शादी कहीं और फिक्स कर दी थी. 21 अप्रैल को युवती की शादी थी.
लड़की ने बताया कि मेरे घर वाले शादी के लिए तैयार नहीं थे. उन्होंने मेरी शादी किसी और लड़के से तय कर दी. 21 अप्रैल को बारात आने वाली थी. मैंने शादी के लिए मना भी किया, लेकिन घर वाले नहीं माने. मेरा घर से निकलना भी बंद कर दिया.
बता दें कि हाल के दिनों में इस तरह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिसमें लड़की या लड़की पानी की टंकी पर चढ़ गया हो और अपने प्रेमी या प्रेमिका को बुलाने की जिद अड़ गए हों.
सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लंबित यातायात जुर्माने की वसूली करने…
रायगढ़ में एक हादसे में सैर के लिए दिवेआगर आए आठ लोग डूब गए. प्रारंभिक…
हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु की 21 लेयर-हेन पोल्ट्री इकाइयों की एक जांच में…
Bijnor Woman Transmitted HIV To Brothers: बिजनौर के एक गांव में किराए पर रहने आई…
गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…
Nushrratt Bharuccha: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा इन दिनों इंडोनेशिया के बाली में एक प्रोजेक्ट की…