Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > UP: ‘मेरे बॉयफ्रेंड को बुलाओ. मैं उससे…’ गोरखपुर में पानी की टंकी पर चढ़ी लड़की, जोर-जोर से लगी चिल्लाने, फिर प्रेमी से हुई शादी

UP: ‘मेरे बॉयफ्रेंड को बुलाओ. मैं उससे…’ गोरखपुर में पानी की टंकी पर चढ़ी लड़की, जोर-जोर से लगी चिल्लाने, फिर प्रेमी से हुई शादी

Gorakhpur News: यूपी के गोरखपुर में एक लड़की पानी की टंकी पर चढ़ गई और पुलिस के कहने पर भी नीचे नहीं उतरी. फिर 2 घंटे की मान-मनौव्वल के बाद उसके बॉयफ्रेंड को बुलाया गया और तत्काल शादी कराने का आश्वासन दिया गया.

Written By: Hasnain Alam
Last Updated: 2026-04-16 17:46:30

Mobile Ads 1x1

UP News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक लड़की  70 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी दिख रही है. बताया जा रहा है कि पूरा मामला बेलीपार थानाक्षेत्र के महावीर छपरा गांव का है, जहां 18 साल की लड़की अपने बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए पानी टंकी पर चढ़ी थी. उसकी इस हरकत को देख आस-पास काफी भीड़ इकट्‌ठा हो गई. लोग उसे समझाने लगे. लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही.  

पानी की टंकी पर चढ़ी लड़की बार-बार चिल्ला रहा थी- “मेरे बॉयफ्रेंड को बुलाओ. मैं उससे शादी करना चाहती हूं. अगर किसी ने रोकने की कोशिश की तो मैं जान दे दूंगी. जाओ, उसे बुलाकर लाओ.”

पुलिस के बोलने पर भी टंकी से नीचे नहीं उतरी लड़की

इस बीच सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची. उनके कहने के बावजूद लड़की पानी की टंकी से नीचे नहीं उतरी. फिर 2 घंटे की मान-मनौव्वल के बाद उसके बॉयफ्रेंड को बुलाया गया और तत्काल शादी कराने का आश्वासन दिया गया. 

इसके बाद लड़की नीचे उतरी. फिर दोनों परिवारों की सहमति के बाद मौके पर ही शादी कराई गई. जयमाल के बाद लड़की को लड़के के घर भेज दिया गया. बताया जा रहा है कि दोनों का चार साल से अफेयर था, लेकिन घरवालों ने युवती की शादी कहीं और फिक्स कर दी थी. 21 अप्रैल को युवती की शादी थी.

लड़की ने अपने प्रेम संबंध को लेकर क्या बताया?

लड़की ने बताया कि मेरे घर वाले शादी के लिए तैयार नहीं थे. उन्होंने मेरी शादी किसी और लड़के से तय कर दी. 21 अप्रैल को बारात आने वाली थी. मैंने शादी के लिए मना भी किया, लेकिन घर वाले नहीं माने. मेरा घर से निकलना भी बंद कर दिया. 

बता दें कि हाल के दिनों में इस तरह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिसमें लड़की या लड़की पानी की टंकी पर चढ़ गया हो और अपने प्रेमी या प्रेमिका को बुलाने की जिद अड़ गए हों.

MORE NEWS