GNIOT College Viral Video: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क इलाके में शनिवार को कॉलेज के बाहर अचानक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सबको हैरान कर दिया. GNIOT कॉलेज के गेट के बाहर छात्रों के दो गुट आमने-सामने आ गए. देखते ही देखते मामूली कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया. कुछ ही देर में सड़क पर लात-घूंसे चलने लगे और डंडे भी निकल आए. छात्रों के बीच काफी देर तक हाथापाई होती रही. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
सड़क पर शुरू हुई मारपीट
बताया जा रहा है कि कॉलेज के बाहर छात्रों के दो गुटों के बीच पहले किसी बात को लेकर बहस हुई थी. शुरुआत में मामला सिर्फ कहासुनी तक सीमित था. इसके बाद अचानक दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया. छात्र एक-दूसरे से भिड़ गए. देखते ही देखते दोनों तरफ से लात-घूंसे चलने लगे. कुछ छात्रों के हाथों में डंडे भी दिखाई दिए. कॉलेज गेट के बाहर सड़क पर छात्रों के बीच मारपीट होने से वहां कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
Big Kalesh outside GNIOT, Greater Noida. ⚠️ pic.twitter.com/4C5TwQvc99
— Greater Noida West (@GreaterNoidaW) September 19, 2026
मोबाइल में कैद हुआ वीडियो
मारपीट के दौरान आसपास मौजूद लोगों की नजर भी इस हंगामे पर पड़ गई. सड़क से गुजर रहे कई लोग रुक गए और कुछ लोग अपने मोबाइल फोन से घटना का वीडियो बनाने लगे. वायरल वीडियो में छात्रों के दो गुट एक-दूसरे से भिड़ते नजर आ रहे हैं. कुछ छात्र दूसरे पक्ष के युवकों को सड़क पर गिराकर पीटते दिखाई देते हैं. वहीं कुछ के हाथ में डंडे और स्टूल नजर आ रहे हैं.
वायरल वीडियो के बाद पुलिस जांच में जुटी
मामले की जानकारी मिलने के बाद नॉलेज पार्क पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है. पुलिस वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल छात्रों की पहचान करने की कोशिश कर रही है. इसके साथ ही विवाद की शुरुआत कैसे हुई और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है.