<

Greater Noida: हिंडन नदी में युवती ने लगाई छलांग, लड़की के कूदते ही युवक भी कूदा, घरवालों से इस बात पर नाराज थी संजना

ग्रेटर नोएडा में कुलेसरा की रहने वाली 19 वर्षीय युवती संजना शनिवार रात हिंडन पुल पर पहुंची थी. इस दौरान उसने नदी में छलांग लगा दी. उसके पीछे-पीछे एक लड़का भी था जो उसके कूदते ही नदी में कूद गया.

ग्रेटर नोएडा में शनिवार रात एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के कुलेसरा गांव स्थित हिंडन नदी के पुल से शनिवार रात करीब नौ बजे 19 वर्षीय युवती ने नदी में छलांग लगा दी.

जैसे ही युवती नदी में कूदी उसे बचाने के लिए साथ मौजूद एक लड़का भी नदी में कूद गया. लेकिन लड़का किसी तरह नदी से बाहर निकल आया, पर युवती का देर रात तक कोई पता नहीं चल सका. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और SDRF की टीम की मदद से नदी में युवती की तलाश शुरू कराई गई. 

लापता हुई लड़की

पुलिस के मुताबिक युवती की पहचान संजना पुत्री हरेन्द्र सिंह उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी कुलेसरा के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि शनिवार रात युवती ने हिंडन पुल से नदी में छलांग लगाई थी. युवती को नदी में कूदता देख उसे बचाने के लिए लड़का भी पानी में उतर गया. हालांकि, लड़का किसी तरह नदी से बाहर निकल आया, जबकि युवती तेज बहाव में बह गई. बता दें कि घटना के वक्त लड़की के परिजन भी मौके पर मौजूद थे.

SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की जानकारी मिलते ही युवती के परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. परिजनों ने पुलिस और प्रशासन से युवती की तलाश के लिए अभियान तेज कराने की मांग की. इसके बाद पुलिस ने एसडीआरएफ टीम को मौके पर बुलाया, जिसने नदी में संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया और युवती की तलाश की, लेकिन युवती अभी तक नहीं मिली है.

घरवालों से नाराज थी युवती

परिजनों के मुताबिक युवती की शादी तय हो गई थी. किसी दूसरी जगह रिश्ता तय करने की बात को लेकर वह नाराज चल रही थी. इसी वजह से उसने यह कदम उठाया होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि पुलिस की ओर से अभी युवती के नदी में छलांग लगाने के कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी

पुलिस टीम घटनास्थल के आसपास भी जानकारी जुटा रही है. साथ ही SDRF की टीम नदी के आसपास के क्षेत्रों में भी युवती की तलाश कर रही है. एसडीआरएफ के जवान संभावित स्थानों पर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं.

मीडिया सेल प्रभारी उमेश नैथानी का कहना है कि युवती की तलाश के लिए आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं. घटना के संबंध में परिजनों और मौके पर मौजूद लोगों से भी जानकारी ली जा रही है। युवती के मिलने के बाद ही घटना के संबंध में स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Watch Video: खेतों के बीच लड़की चीखती रही, लड़का पीटता रहा… वायरल वीडियो देखकर गुस्से में लोग

Jharkhand Viral Video: डुमरी से बताया जा रहा वीडियो वायरल है. सफेद शर्ट पहने युवक…

Last Updated: November 23, 2026 11:20:35 IST

Jalaun Cylinder Blast: जालौन में पार्षद के घर सिलेंडर ब्लास्ट, 13 बच्चों समेत 23 लोग झुलसे; 19 की हालत गंभीर

Jalaun Cylinder Blast: जालौन के उरई में पार्षद के घर गैस सिलेंडर में आग लगने…

Last Updated: November 23, 2026 10:24:14 IST

IND vs NZ: आकाश दीप की चूक पर भड़के शुभमन गिल, डेरिल मिचेल को मिला जीवनदान

Shubman Gill Angry on Akash Deep: भारत-न्यूजीलैंड वेलिंगटन टेस्ट में डेरिल मिचेल रन आउट होने…

Last Updated: November 23, 2026 09:57:11 IST

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में फिर आया उछाल, एक झटके में 3,787 रुपये महंगी हुई चांदी; जानें आज का ताजा भाव

Silver Rate Today 23 November 2026: चांदी की कीमतों में फिर तेजी आई है. MCX…

Last Updated: November 23, 2026 09:54:34 IST