Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > Lakhimpur Kheri: स्कूल में पढ़ा रही थी टीचर, तभी क्लास में घुसा व्यक्ति, बच्चों के सामने ही कर दिया कांड, मची चीख-पुकार

Lakhimpur Kheri: स्कूल में पढ़ा रही थी टीचर, तभी क्लास में घुसा व्यक्ति, बच्चों के सामने ही कर दिया कांड, मची चीख-पुकार

Lakhimpur Kheri Crime: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में स्कूल में एक टीचर की हत्या कर दी गई. आरोपी जबरन स्कूल में घुसा और उसने पहले टीचर को और फिर खुद को गोली मार ली. इससे स्कूल में हड़कंप मच गया.

Written By:
Last Updated: September 21, 2026 15:53:36 IST

Mobile Ads 1x1

Lakhimpur Kheri Crime: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में दिल दहलाने वाला एक मामला सामने आया है. यहां सोमवार को चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल में टीचर बच्चों को पढ़ा रही थी. इसी बीच क्लास में एक युवक घुस आया और उसने छोटे-छोटे बच्चों के सामने ही एक के बाद एक कई राउंड फायरिंग कर दी. उसने पहले टीचर को मौत के घाट उतारा. उसके बाद उसने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली. वारदात के समय स्कूल में लगभग  350 बच्चे मौजूद थे, जिससे भगदड़ मच गई और चीख पुकार मच गई.

जानकारी के अनुसार, लखीमपुर खीरी के शाहपुरा कोठी चौराहे के पास स्थित चिल्ड्रेन एकेडमी में युवक ने पहले 26 वर्षीय शिक्षिका निशात फातिमा को गोली मार दी. इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. ये घटना सुबह लगभग 11:28 बजे की बताई जा रही है. हालांकि इस घटना ने स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

बातचीत के बाद चला दी गोली

शुरुआती जांच में पता चला है कि नौरंगाबाद का रहने वाला सऊद अंसारी सोमवार सुबह स्कूल पहुंचा था. स्कूल में पहले से मौजूद शिक्षिका निशात फातिमा से उसने बातचीत की. इसके बाद दोनों स्कूल की दूसरी मंजिल पर पहुंचे, जहां नर्सरी और सीनियर नर्सरी की कक्षाएं चलती हैं. कुछ देर तक दोनों के बीच बातचीत होती रही. धीरे-धीरे स्कूल स्टाफ के भी कुछ लोग वहां पहुंच गए. इसके बाद अचानक सऊद अंसारी ने अपने पास रखे तमंचे से शिक्षिका पर गोली चला दी. इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली.

मौके पर पहुंची पुलिस

लगातार दो गोलियों के चलने की आवाज से आसपास डर का माहौल बन गया. बच्चों और स्कूल स्टाफ में डर का माहौल बन गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए. इस बारे में  डीएम अंजनी कुमार सिंह, एसपी डॉ. ख्याति गर्ग और सीओ सिटी विवेक तिवारी समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी स्कूल पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी. फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य जुटाए. 

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि युवक स्कूल में कैसे दाखिल हुआ, शिक्षिका से उसकी क्या बातचीत हुई और आखिर किस वजह से उसने यह कदम उठाया. एसपी डॉ. ख्याति गर्ग के मुताबिक, शिक्षिका और युवक दोनों की मौके पर ही मौत हुई है. घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: Video: ‘बीवी को सोने से पहले…’ असदुद्दीन ओवैसी ने पतियों को दी ऐसी नसीहत, सुनकर गदगद हुईं पत्नियां

MORE NEWS