<

किसानों की सुनवाई के लिए चल रही थी बैठक, लंगूर ने पहुंचकर बदला माहौल, डीएम की कुर्सी पर किया कब्जा

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में डीएम अस्मिता किसानों के साथ बैठक कर रही थीं. इसी बीच एक लंगूर उनके पास आ गया और डीएम ने उसे अपनी कुर्सी ऑफर दिया. लंगूर मटरू डीएम की कुर्सी पर बैठ गया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

Baghpat Viral Video: उत्तर प्रदेश के बागपत में किसान दिवस के दौरान बैठक चल रही थी, जिसमें उनकी समस्याओं की सुनवाई की जा रही थी. इसी बीच वहां एक लंगूर आ गया, जो दौड़ता हुआ डीएम साहिबा के पास पहुंच गया. डीएम  अस्मिता लाल ने वहां से हटकर अपनी कुर्सी पर उसे बैठने के लिए कहा. पशुओं के प्रति उनकी नजरों में प्यार देखकर लोग उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं. उनकी ये हैरान कर देने वाली वीडियो और ऑफिस में बैठक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं.  

मीटिंग रूम में मटरू की एंट्री

बता दें कि ये वीडियो बागपत डीएम ऑफिस की बताई जा रही हैं. कहा जा रहा है कि गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस पर बैठक का आयोजन किया जा रहा था. इसी बीच लंगूर ‘मटरू’ मीटिंग रूम में घुस आया. वो तेजी से डीएम की तरफ बढ़ रहा था. डीएम अपनी कुर्सी छोड़कर खड़ी हो गईं. उन्होंने मटरू से कहा कि तुम यहां कुर्सी पर बैठ जाओ. फिर क्या था, लंगूर कूदकर उनकी कुर्सी पर बैठ गया. इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे लोग

वहीं इस वीडियो के वायरल होने पर लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. कुछ लोग जय श्रीराम लिखकर कमेंट्स पोस्ट कर रहे हैं. वहीं कुछ लोग डीएम का पशुप्रेम देखकर उनकी तारीफ कर रहे हैं. कुछ लोग लंगूर और डीएम दोनों को प्रणाम कर रहे हैं. वहीं कुछ लोग चुटकी भी ले रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, लगता है कि ये पिछले जन्म में डीएम था. एक ने लिखा कि योगी की सरकार में बैठक लंगूर नहीं करेंगे, तो कौन करेगा. एक ने लिखा कि लंगूर कह रहा है कि तुम लोगों से अच्छी बैठक तो मैं कर लूंगा. वहीं एक यूजर ने तंज कसते हुए कहा कि भगवान जानते हैं कि अब ये लोग कुर्सी के लायक नहीं हैं.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

RR vs GT: शतक से चूके, लेकिन ध्वस्त किए कई कीर्तिमान, वैभव सूर्यवंशी ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

Vaibhav Sooryavanshi Records: वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपने बल्ले से तबाही मचाई हुई है.…

Last Updated: May 29, 2026 22:34:55 IST

मेरी मौत का जिम्मेदार… शादीशुदा महिला से प्रेम संबंध बना खुदकुशी की वजह? मरने से पहले किया था ये काम

Love Affair Suicide Case: लखीमपुर खीरी के एक युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो…

Last Updated: May 29, 2026 21:54:21 IST

मुश्किल वक्त में जब न दिखे कोई रास्ता, टूटने लगे हौसला; तब सुंदरकांड की ये 5 चौपाइयां बदल देंगी आपकी किस्मत

सुंदरकांड की ये 5 शक्तिशाली चौपाइयां आपके मन से डर, चिंता और नकारात्मक विचारों को…

Last Updated: May 29, 2026 20:14:16 IST

PAK vs AUS: 30 मई को पहला वनडे, क्या भारत में देख पाएंगे लाइव, कैसा है दोनों टीमों का स्क्वॉड?

Australia vs Pakistan: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहला वनडे मैच कीरावलपिंडी में खेला जाएगा.…

Last Updated: May 29, 2026 20:09:24 IST

Joke of the Day: सुन! मुझे जल्दी ही पोता चाहिए? फिर बहू ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर सास ने साध ली चुप्पी

Funny Jokes of the Day: हंसी-मजाक करने से जीवन में सकारात्मक माहौल पैदा होता है.…

Last Updated: May 29, 2026 19:58:31 IST

चंडीगढ़ की छोरी का इंग्लैंड में कमाल, T20 डेब्यू पर किया अनोखा कारनामा, कौन है ये नया स्टार?

Who Is Nandini Sharma: चंडीगढ़ की रहने वाली नंदिनी शर्मा ने अपने टी20 डेब्यू पर…

Last Updated: May 29, 2026 19:23:43 IST