Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > UP: चंदौली में परशुराम प्राकट्योत्सव, हजारों श्रद्धालु उमड़े, केंद्रीय विद्यालय में हुआ आयोजन

UP: चंदौली में परशुराम प्राकट्योत्सव, हजारों श्रद्धालु उमड़े, केंद्रीय विद्यालय में हुआ आयोजन

Chandauli News: यूपी के चंदौली के केंद्रीय विद्यालय के प्रेक्षागृह में भगवान परशुराम के प्राकट्योत्सव (जन्मोत्सव) का भव्य आयोजन किया गया. इसमें समाज में एकता, सद्भाव और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया.

Written By:
Last Updated: 2026-04-22 21:07:07

Mobile Ads 1x1

UP News: चंदौली में बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित केंद्रीय विद्यालय के प्रेक्षागृह में भगवान परशुराम के प्राकट्योत्सव (जन्मोत्सव) का भव्य आयोजन श्रद्धा, उत्साह और गरिमा के साथ किया गया. भगवान विष्णु के छठे अवतार, ज्ञान, शक्ति और साहस के प्रतीक भगवान परशुराम की जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया.

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया. इसके बाद मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया. समारोह में लगभग 5 से 6 हजार लोगों की उपस्थिति रही, जो इस आयोजन की भव्यता को दर्शाती है.

समाज के कई प्रमुख लोग रहे उपस्थित

इस अवसर पर समाज के कई प्रमुख लोग एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें विनय शंकर तिवारी, उदय भान करवरिया (पूर्व विधायक, प्रयागराज), सुनील भराला, डॉ. राजेश, डॉ. सौना द्विवेदी, मिथिलेश तिवारी एवं पं. राजेशपति त्रिपाठी (पूर्व विधान परिषद सदस्य) सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे.

सभी वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन, उनके आदर्शों और समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए लोगों से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया. कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी समां बांध दिया. कलाकारों ने भगवान परशुराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा.

धर्म के मार्ग पर चलने का दिया गया संदेश

इस आयोजन का संचालन समस्त ब्राह्मण समाज, जिला चंदौली द्वारा किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने एकजुटता का परिचय देते हुए सामाजिक समरसता और संस्कृति के संरक्षण का संकल्प लिया. समारोह के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम का समापन सामूहिक प्रार्थना के साथ हुआ, जिसमें समाज में एकता, सद्भाव और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

MORE NEWS