<

रवि किशन ने सुनाया मजेदार किस्सा, ‘माधुरी के लिए बदला लुक’ योगी आदित्यनाथ की भी छूटी हंसी

हाल ही में गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने उत्तर प्रदेश की सुरक्षा पर बात की.उनका बयान सुनकर स्टेज पर मौजूद सभी लोग हंस पड़े. दरअसल उन्होंने उत्तर प्रदेश की सुरक्षा के साथ ही कुछ ऐसा कहा कि वहां मौजूद सीएम योगी व अन्य लोग हंस पड़े.

Ravi Kishan statement on Madhuri Dixit: एक्टर और लोकसभा सांसद रवि किशन हाल ही में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक इवेंट में शामिल हुए, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए. वहां उन्होंने मज़ाक में कहा कि एक्ट्रेस आमतौर पर UP में शूटिंग करने से मना कर देती हैं और कहा कि माधुरी दीक्षित वहां तीन दिन रुकीं और ‘सेफ एंड सिक्योर’ मुंबई लौट आईं. उन्होंने मजाक में ये भी कहा कि लोग उनसे मिलने के लिए अपने बाल डाई करते थे. उनकी ये बात सुनकर वहां पर मौजूद सभी लोग हंस पड़े. 

क्या बोले रवि किशन?

एक्टर और लोकसभा सांसद रवि किशन ने स्टेज पर जाकर कहा, ‘उत्तर प्रदेश की जय-जयकार हुई. जिसको कहते थे, नहीं-नहीं उत्तर प्रदेश नहीं जाना, वहां गोली मारते हैं, वहां शूटिंग नहीं करेंगे, ऐसा हीरोइन लोग बोलती थीं. माधुरी दीक्षित तीन दिन यहां गोरखपुर में रह गई हैं. तीन दिन रह के गई हैं वो, सुरक्षित. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बहुत से लोग डाई लगाकर माधुरी दीक्षित से मिलने पहुंचे थे. ये सुनकर स्टेज पर सीएम योगी आदित्यनाथ और मौजूद अन्य सभी लोग भी हंसने लगे. 

विजय दुबे की डाई का किया जिक्र

रवि किशन ने माधुरी दीक्षित से मिलने पहुंचे लोगों के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि बहुत से लोग माधुरी दीक्षित से बहुत ज्यादा तैयार होकर आए थे. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि विजय दुबे जी ने बालों में इतना डाई लगा लिया था कि वह चूने लगा था. ये बात सुनकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाकर हंसने लगे.

इस फिल्म में साथ नजर आएंगे रवि और माधुरी

बता दें कि रवि किशन और माधनुरी दीक्षित तुम्हारी सुलु-फेम सुरेश त्रिवेणी की आने वाली नेटफ्लिक्स फिल्म मां-बहन में साथ नजर आएंगे. बीते महीने फिल्म का टीजर रिलीज किया जा चुका है. इस टीजर में एक बिगड़े हुए परिवार की कहानी को एक ट्विस्ट के साथ बताया गया है. ये एक डार्क कॉमेडी फिल्म होगी. हालांकि मेकर्स ने अब तक इसकी रिलीज डेट का अनाउंस नहीं किया है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Ramp Walk Drama: दांत गिरा, पर हिम्मत नहीं, बीच स्टेज पर हुआ कुछ ऐसा, फिर मॉडल ने दिखाया असली कॉन्फिडेंस

Model Dentures Fall Off: वायरल वीडियो में 'मिस थाईलैंड' प्रतियोगिता के दौरान, कंटेस्टेंट कमोलवान चनाकागो…

Last Updated: March 28, 2026 18:13:17 IST

Noida Jewar Airport: मुआवजा मिलते ही किसान हुआ मालामाल, खरीदा हेलिकॉप्टर और चला थाईलैंड!

नोएडा एयरपोर्ट के लिए जमीन दी और रातों-रात बदल गई किस्मत! एक किसान को मिला…

Last Updated: March 28, 2026 18:07:08 IST

शुभमन गिल ने खरीदा इस बॉलीवुड स्टार का लग्जरी घर, रकुल प्रीत सिंह से भी जुड़ा नाम; कीमत कर देगी हैरान

Shubman Gill: भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल ने मुंबई के जुहू स्थित अपना नया घर खरीदा…

Last Updated: March 28, 2026 17:57:06 IST

Gautam Gambhir: गौतम गंभीर की बड़ी कानूनी जीत, पक्ष में दिल्ली हाई कोर्ट का फैसला

दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर और भारतीय टीम के मौजूदा मुख्य कोच गौतम गंभीर…

Last Updated: March 28, 2026 17:51:44 IST

आप भी कराना चाहते हैं अपनी सिम को E-SIM में कंवर्ट? कैसे रहेगा फायदेमंद, समझें पूरी प्रक्रिया

यह फैसला उनके लिए काफी सुविधाजनक, सुरक्षित और ज्यादा स्मार्ट हो सकता है. अगर आप…

Last Updated: March 28, 2026 17:43:07 IST

IPL 2026 में मिचेल स्टार्क खेलेंगे या नहीं? आखिरकार ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलर्स को लताड़ा

Mitchell Starc IPL 2026: ऑस्ट्रेलिया के स्टार गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने सोशल मीडिया ट्रोलर्स को…

Last Updated: March 28, 2026 18:21:08 IST