Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > Mainpuri News: नर्सिंग छात्रा की मौत से मचा हड़कंप, कॉलेज प्रिंसिपल के बेटे पर हत्या का आरोप; अंतिम संस्कार से परिजनों का इनकार

Mainpuri News: नर्सिंग छात्रा की मौत से मचा हड़कंप, कॉलेज प्रिंसिपल के बेटे पर हत्या का आरोप; अंतिम संस्कार से परिजनों का इनकार

Mainpuri News: मैनपुरी में नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध मौत पर परिजनों ने कॉलेज प्राचार्य के बेटे पर हत्या का आरोप लगाया. गिरफ्तारी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक होने तक अंतिम संस्कार से इनकार किया. गांव में पुलिस तैनात है.

Written By:
Published: November 1, 2026 12:36:45 IST
Last Updated: November 1, 2026 12:36:45 IST

Mobile Ads 1x1

Mainpuri News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है. यहां एक नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. बेटी की मौत से नाराज परिजनों ने फिरोजाबाद के एक निजी नर्सिंग कॉलेज के प्रधानाचार्य के बेटे पर हत्या का आरोप लगाया है. परिवार का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की जाती, तब तक वे बेटी का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे. गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

कॉलेज के प्रधानाचार्य के बेटे पर लगाए गंभीर आरोप

जानकारी के मुताबिक, मैनपुरी के थाना औंछा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली प्रीति फिरोजाबाद के एक निजी नर्सिंग कॉलेज में जीएनएम प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी. छात्रा के भाई की शिकायत के अनुसार, कॉलेज के प्रधानाचार्य का बेटा यश दक्ष उस पर गलत संबंध बनाने का दबाव डालता था. परिजनों का आरोप है कि विरोध करने पर छात्रा को जान से मारने की धमकी दी जाती थी. इस मामले की शिकायत कॉलेज के प्रधानाचार्य सुरेंद्र दक्ष से भी की गई थी, लेकिन परिवार का कहना है कि उनकी शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई.

हॉस्टल से बुलाने के बाद हत्या का आरोप

परिजनों ने आरोप लगाया कि 27 अक्टूबर की रात यश दक्ष छात्रा को हॉस्टल से बाहर बुलाकर ले गया था. परिवार का दावा है कि इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई. विरोध करने पर प्रधानाचार्य और उनके बेटे ने मिलकर उसकी हत्या कर दी. परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि घटना को छिपाने के लिए छात्रा का शव रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया गया. हालांकि, इन सभी आरोपों की अभी पुलिस जांच कर रही है और इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

पोस्टमार्टम गृह में मिला शव

परिवार के मुताबिक, 28 अक्टूबर की सुबह कॉलेज की ओर से फोन आया और छात्रा की मौत की जानकारी दी गई. यह खबर सुनते ही परिजन कॉलेज पहुंचे, लेकिन वहां उन्हें बेटी का शव नहीं मिला. बाद में पता चला कि छात्रा का शव फिरोजाबाद के पोस्टमार्टम गृह में रखा गया है. यह जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई.

गांव में भारी पुलिस बल तैनात

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जब छात्रा का शव गांव पहुंचा, तो परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया. उनकी मांग है कि पहले आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए. परिजनों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे.

ये भी पढ़ें: Bengaluru Hotel Incident: 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में मौत का करंट! नहाने उतरे 2 विदेशी, करंट ने छीन ली जिंदगी

पुलिस परिजनों को समझाने में जुटी

गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है. औंछा थाना प्रभारी चंद्रपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं. पुलिस परिजनों को समझाने और स्थिति सामान्य करने की कोशिश कर रही है. फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है. परिजन अपनी बेटी को न्याय दिलाने की मांग पर अड़े हुए हैं.

ये भी पढ़ें: Shiva Sharma Murder Case: कपड़े उतरवाकर कराती थी डांस, फिर लिपस्टिक के साथ…शिवा के साथ हैवानियत की हदें पार कर चुकी थी श्रद्धा

MORE NEWS