Mainpuri News: मैनपुरी में नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध मौत पर परिजनों ने कॉलेज प्राचार्य के बेटे पर हत्या का आरोप लगाया. गिरफ्तारी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक होने तक अंतिम संस्कार से इनकार किया. गांव में पुलिस तैनात है.
Mainpuri News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है. यहां एक नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. बेटी की मौत से नाराज परिजनों ने फिरोजाबाद के एक निजी नर्सिंग कॉलेज के प्रधानाचार्य के बेटे पर हत्या का आरोप लगाया है. परिवार का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की जाती, तब तक वे बेटी का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे. गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.
जानकारी के मुताबिक, मैनपुरी के थाना औंछा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली प्रीति फिरोजाबाद के एक निजी नर्सिंग कॉलेज में जीएनएम प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी. छात्रा के भाई की शिकायत के अनुसार, कॉलेज के प्रधानाचार्य का बेटा यश दक्ष उस पर गलत संबंध बनाने का दबाव डालता था. परिजनों का आरोप है कि विरोध करने पर छात्रा को जान से मारने की धमकी दी जाती थी. इस मामले की शिकायत कॉलेज के प्रधानाचार्य सुरेंद्र दक्ष से भी की गई थी, लेकिन परिवार का कहना है कि उनकी शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई.
UP- फिरोजाबाद के स्कूल ऑफ नर्सिंग की दलित स्टूडेंट प्रीति की लाश 3 दिन पहले रेलवे ट्रैक पर मिली थी. परिवार का आरोप है कि कालेज के मालिक सुरेश दक्ष का बेटा यश दक्ष प्रीति पर फ्रैंडशिप का दबाब बना रहा था. बात यहां तक पहुंची की उसने प्रीति की हत्या करके उसकी लाश रेल ट्रैक पर फैंक दी. पुलिस ने केस दर्ज किया है. आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर मैनपुरी से आया प्रीति का परिवार जिला कलैक्ट्रेट के गेट पर ठंडी रात में बैठकर धरना देता रहा. धरना जारी है.
— Narendra Pratap (@hindipatrakar) November 1, 2026
परिजनों ने आरोप लगाया कि 27 अक्टूबर की रात यश दक्ष छात्रा को हॉस्टल से बाहर बुलाकर ले गया था. परिवार का दावा है कि इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई. विरोध करने पर प्रधानाचार्य और उनके बेटे ने मिलकर उसकी हत्या कर दी. परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि घटना को छिपाने के लिए छात्रा का शव रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया गया. हालांकि, इन सभी आरोपों की अभी पुलिस जांच कर रही है और इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
परिवार के मुताबिक, 28 अक्टूबर की सुबह कॉलेज की ओर से फोन आया और छात्रा की मौत की जानकारी दी गई. यह खबर सुनते ही परिजन कॉलेज पहुंचे, लेकिन वहां उन्हें बेटी का शव नहीं मिला. बाद में पता चला कि छात्रा का शव फिरोजाबाद के पोस्टमार्टम गृह में रखा गया है. यह जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई.
पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जब छात्रा का शव गांव पहुंचा, तो परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया. उनकी मांग है कि पहले आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए. परिजनों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे.
ये भी पढ़ें: Bengaluru Hotel Incident: 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में मौत का करंट! नहाने उतरे 2 विदेशी, करंट ने छीन ली जिंदगी
गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है. औंछा थाना प्रभारी चंद्रपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं. पुलिस परिजनों को समझाने और स्थिति सामान्य करने की कोशिश कर रही है. फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है. परिजन अपनी बेटी को न्याय दिलाने की मांग पर अड़े हुए हैं.
Extra Marital Affair Hotel Room Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा…
Caught on CCTV: हरियाणा के सेक्टर-9 में आवारा कुत्ते ने बच्चे पर हमला कर दिया.…
Salman Khan And Shera: 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने…
LPG Price Hike:नई कीमतें आज से पूरे देश में लागू हो गई हैं. घरों में…
STF ने KGMU में कथित धर्मांतरण नेटवर्क की जांच की और पूरे मामले का पर्दाफाश…
Burhanpur Woman Demands Tricycle For Husband : मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में बिंदूबाई दिव्यांग पति…