Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > दृश्यम का बाप निकला लड़की का भाई, बहन के बॉयफ्रेंड को घर बुलाकर की हत्या; फिर ऐसी जगह छुपाया लाश; पुलिस के छूटे पसीने

दृश्यम का बाप निकला लड़की का भाई, बहन के बॉयफ्रेंड को घर बुलाकर की हत्या; फिर ऐसी जगह छुपाया लाश; पुलिस के छूटे पसीने

Meerut Crime: रोहित के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी काफी तलाश की. जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो 5 नवंबर को कंकरखेड़ा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई. इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की.

Written By:
Published: November 18, 2026 08:01:13 IST
Last Updated: November 18, 2026 08:01:13 IST

Mobile Ads 1x1

Meerut Crime: उत्तर प्रदेश के मेरठ में प्रेम प्रसंग के चलते 21 वर्षीय युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के सिंधावली गांव निवासी रोहित की हत्या उसकी प्रेमिका के परिजनों ने कर दी. आरोप है कि लड़की के भाई सुजल और उसकरिश्तेदारों ने रोहित को कई बार युवती से बात करने से मना किया था, लेकिन वह नहीं माना. इसके बाद आरोपियों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को गंगनहर के पास जमीन में दबा दिया.

पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों अक्षय, कुणाल, जीतन और अंकित को गिरफ्तार किया है. वहीं, मुख्य आरोपी और युवती का भाई सुजल अभी फरार है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है.

बहन से बात करने पर दी खौफनाक सजा

पुलिस के मुताबिक, रोहित गांव की ही एक युवती के संपर्क में था. दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है. युवती के भाई सुजल और उसके परिवार के लोग रोहित के इस रिश्ते से नाराज थे. उन्होंने उसे कई बार युवती से बातचीत बंद करने के लिए कहा था, लेकिन रोहित ने उनकी बात नहीं मानी. आरोप है कि 1 नवंबर को युवती के परिजन रोहित को बहाने से अपने साथ ले गए. वहां सुजल और उसके रिश्तेदारों ने मिलकर कथित तौर पर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद शव को जानी थाना क्षेत्र में गंगनहर के पास भोला झाल के नजदीक जमीन में दबा दिया.

5 नवंबर को दर्ज हुई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

रोहित के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी काफी तलाश की. जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो 5 नवंबर को कंकरखेड़ा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई. इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की.

इस बीच युवती के परिवार के कुछ लोग भी घर से फरार हो गए. रविवार को रोहित के परिजनों ने एसएसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और युवक का शव बरामद करने की मांग उठाई. इसके बाद पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई की.

चार आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी सुजल फरार

पुलिस ने जांच और पूछताछ के आधार पर अक्षय, कुणाल, जीतन और अंकित को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर हत्या की बात कबूल की और शव को छिपाने की जगह के बारे में जानकारी दी. इसके बाद पुलिस चारों आरोपियों को लेकर जानी क्षेत्र में गंगनहर के पास पहुंची. पुलिस की टीम शव की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक रोहित का शव बरामद नहीं हुआ है. वहीं, मुख्य आरोपी सुजल की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है. पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

MORE NEWS