Meerut, Uttar Pradesh: सोशल मीडिया पर चैनल बनाकर आपत्तिजनक वीडियो शेयर करने वाली पुलिस लाइन की महिला दरोगा अनु को रविवार को निलंबित कर दिया गया. बता दें कि अनु जिम में वर्कआउट के वीडियो यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर शेयर करती है. उसने एक आपत्तिजनक वीडियो क्यूआर कोड के साथ शेयर किया.
हाल ही में सब-इंस्पेक्टर अनु ने इस पर रिएक्ट किया है. उनका कहना है कि जिस QR कोड को बैंक खाते का बताया जा रहा है, वो उनके बैंक अकाउंट का नहीं, बल्कि इंस्टाग्राम अकाउंट का है.
क्या है पूरा मामला
अनु जिम में वर्कआउट के वीडियो यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर शेयर करती है. वे वर्कआउट और स्वस्थ रहने के टिप्स भी देती हैं. महिला दरोगा पर आरोप है कि उन्होंने एक वीडियो के साथ क्यूआर कोड भी शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर सवाल उठाए गए कि क्यूआर कोड पैसा मांगने के लिए शेयर किया गया है. जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है.
सब-इंस्पेक्टर ने दी सफाई
यूपी : मेरठ में आपत्तिजनक Video के आरोप में सस्पेंड हुई सब इंस्पेक्टर अनु ने सफाई दी।
अनु ने कहा– “यह फ्रॉक मैं मॉल से लाई थी। हमरे घर में इस ड्रेस के पहनने पर किसी को कोई प्रॉब्लम नहीं है”
“जिस QR कोड को बैंक खाते का बताया जा रहा है, वो मेरे इंस्टाग्राम अकाउंट का है”
“मेरे घर… pic.twitter.com/ajGK6qh9HQ
— Sachin Gupta (@Sachingupta) August 23, 2026
अनु ने वीडियो और क्यू आर कोड के बारे में बताते हुए कहा, “यह फ्रॉक मैं मॉल से लाई थी. हमरे घर में इस ड्रेस के पहनने पर किसी को कोई प्रॉब्लम नहीं है. जिस QR कोड को बैंक खाते का बताया जा रहा है, वो मेरे इंस्टाग्राम अकाउंट का है.” उन्होंने कहा, “मेरे घर के बराबर में जिम है, वहीं मैं रोज जाती थी, Video शूट करके अपने Youtube चैनल पर डालती थी, ताकि लोग फिटनेस को लेकर जागरूक रहें. इसमें कोई आपत्तिजनक नहीं था.”