Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > मेरठ की कातिल पत्नी; बीवी ने पकड़े पैर और आशिक ने घोंटा गला; दुपट्टे से की शौहर की हत्या, ऐसे खुला राज

मेरठ की कातिल पत्नी; बीवी ने पकड़े पैर और आशिक ने घोंटा गला; दुपट्टे से की शौहर की हत्या, ऐसे खुला राज

Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. विवाद के बाद महिला ने अपने प्रेमी को बुलाकर उसके साथ मिलकर हत्या कर दी. कई दिनों बाद ये मामला खुला है.

Written By:
Last Updated: October 6, 2026 17:10:29 IST

Mobile Ads 1x1

Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक युवक की मौत का मामला अब नया मोड़ ले चुका है. कुछ दिन पहले जिस मौत को परिवार ने सामान्य समझकर युवक को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था, अब उसी मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज हो गया है. मृतक के रिश्तेदारों ने उसकी पत्नी और एक युवक पर गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस अब मौत की असली वजह जानने के लिए शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने की तैयारी कर रही है.

मामला लोहियानगर थाना क्षेत्र के फतल्लेहपुर का है. यहां रहने वाले 30 वर्षीय तालिब राजमिस्त्री का काम करते थे. 28 सितंबर को उनकी अचानक मौत हो गई. परिवार को बताया गया कि उनकी मौत स्वाभाविक तरीके से हुई है. इसके बाद परिजन शव को मुजफ्फरनगर ले गए, जहां उसे दफना दिया गया.

हत्या के बाद समेटा सामान

हालांकि अंतिम संस्कार के बाद कुछ ऐसी बातें सामने आईं, जिनसे परिवार का शक बढ़ने लगा. रिश्तेदारों के मुताबिक, तालिब की मौत के बाद उनकी पत्नी इल्मा घर का सामान समेटती दिखाई दी. इसी दौरान मोहल्ले में इल्मा के अमन नाम के एक युवक से कथित संबंधों की चर्चा भी सामने आई. अमन ब्यूटी स्टूडियो चलाता है.

परिजनों को मिले सबूत

परिजनों ने तालिब का मोबाइल फोन मांगा तो फोन गायब होने की बात कही गई. बाद में तलाश करने पर 2 अक्टूबर को मोबाइल कपड़ों के बीच मिल गया. परिवार का दावा है कि फोन में इल्मा और अमन के बीच बातचीत और दूसरे रिकॉर्ड मिले. इसके बाद उन्होंने तालिब की मौत से पहले और बाद में ली गई तस्वीरों को गौर से देखा. तस्वीरों में गले पर निशान नजर आने का दावा किया गया, जिसके बाद हत्या की आशंका जताई गई.

परिजनों ने पुलिस को दिया वीडियो

परिजनों ने पुलिस को एक वीडियो भी दिया है. उनका दावा है कि वीडियो में इल्मा घटना के बारे में जानकारी देती दिखाई दे रही हैं. आरोप है कि घटना वाले दिन विवाद के बाद अमन को बुलाया गया और फिर तालिब के साथ मारपीट हुई. परिवार का दावा है कि इसी दौरान गला दबाने से तालिब की मौत हुई. वहीं पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी.

ये भी पढ़ें: Ratlam Crime News: पत्नी के सामने खुला राज, फिर हुआ कुछ ऐसा…पहले युवती और अब युवक की हालत गंभीर

MORE NEWS