<

Sanjay Nishad: ‘अखिलेश यादव जो कहते हैं उसके खिलाफ उल्टा होता है’ SP मुखिया पर भड़के मंत्री संजय निषाद

Sanjay Nishad on SP Chief Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद ने SP अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि उनकी पार्टी में हमेशा सपा मुखिया के कहे हुए से उलटा होता हैं।

India News (इंडिया न्यूज), Sanjay Nishad criticized Akhilesh Yadav: बिहार में विशेष मतदाता पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोट अधिकार यात्रा अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। इस बीच इसको लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत में भी बयानबाज़ी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (SP Chief Akhilesh Yadav) की महागठबंधन मतदाता अधिकार यात्रा को लेकर अब यूपी सरकार में मंत्री संजय निषाद ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राजनीति में आने के बाद से उन्होंने लगातार देखा है कि सपा मुखिया जो भी कहते हैं, उसका परिणाम इसके बिल्कुल उलट होता है।

कांग्रेस की नीतियों पर कसा तंज

संजय निषाद ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों का महागठबंधन केवल दिखावे के लिए है और इनके दिल आपस में कभी एक नहीं हो सकते। कांग्रेस की नीतियां हमेशा शोषित, वंचित और देश के पीड़ितों के खिलाफ रही हैं। इन्हीं नीतियों के विरोध में मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी की नींव रखी थी। अब सपा और कांग्रेस का साथ आना साफ़ दिखाता है कि इनके इरादे केवल सत्ता तक सीमित हैं।

इस तारीख को खत्म होगी मतदाता अधिकार यात्रा

जानकारी के लिए बता दें कि मतदाता अधिकार यात्रा 17 अगस्त को बिहार के सासाराम से शुरू हुई थी। 16 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा लगभग 20 जिलों से होकर गुजरी है और 1,300 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद 1 सितंबर को पटना में एक बड़ी रैली के साथ इसका समापन होगा।

बीजेपी को भी बोल चुके हैं कड़े बोल

जानकारी के लिए बता दें कि संजय निषाद की नारजगी इस वक्त भारतीय जनता पार्टी से भी है। उन्होंने बीजेपी से गठबंधन तोड़ने का बयान भी दिया था। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) में हलचल मच गई थी। उन्होंने कहा कि मैं बीजेपी से पूछना चाहता हूं कि उन्हें अपने सहयोगी दलो पर भरोसा होना चाहिए और अगर उन्हें भरोसा नही हैं तो वह कड़े फैसले ले सकती है। भाजपा को अगर लगता है कि उन्हें गठबंधन से फायदा नही मिल रहा है तो वह गठबंधन तोड़ सकती है। इस पर यूपी में बवाल मचा, हालांकि अब मामला शांत है। वहीं, संजय निषाद के बयान पर फैजाबाद सीट से लोकसभा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा था कि यूपी में सत्ता परिवर्तन होने वाला है। उन्होंने इस बयान के पक्ष में संजय निषाद को कोट किया था।

ड्रोन और CCTV से रखी जाएगी नजर, चप्पे चप्पे पर तैनात रहेंगे योगी के सिंघम, बकरीद पर हुड़दंग करने वालों की खेर नहीं

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

हिमंत बिस्वा सरमा पहली बार कब और किस सीट से बने विधायक, राजनीति में आने से पहले क्या करते थे?

Himanta Biswa Sarma Profile: असम में विधानसभा चुनाव को लेकर 9 अप्रैल को वोट डाले…

Last Updated: April 4, 2026 21:03:00 IST

जीभ पर बार-बार क्यों हो जाते हैं सफेद छाले? किन बीमारियों का है संकेत, डॉक्टर से समझें कारण और बचाव

Mouth ulcers sign: आमतौर पर माना जाता है कि, जीभ पर सफेद छाले पेट की…

Last Updated: April 4, 2026 20:28:30 IST

आसमान में 1000 किलोमीटर तक छाया अंधेरा, दिल्ली-एनसीआर समेत इन राज्यों में आफत बनकर बरसेगी बारिश

Delhi NCR Rain Forecast: भारत और पाकिस्तान की सीमा के पास करीब 1000 किलोमीटर तक…

Last Updated: April 4, 2026 20:19:00 IST

आखिरकार आ ही गई अमेरिका से वो खबर, जिसका भारत को था बेसब्री से इंतजार, अब दूर होगी ये बड़ी टेंशन

India US Defence News: HAL के चेयरमैन डी.के. सुनील ने कहा कि 'तेजस मार्क 1A'…

Last Updated: April 4, 2026 20:01:26 IST

बड़े दिलवाले सलमान खान! हार्ट ट्रांसप्लांट से पहले फैन का बने सहारा, फोन पर दो घंटे की बात

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपने सेवाभाव के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में एक…

Last Updated: April 4, 2026 19:42:57 IST