Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > Surya Chauhan Murder Case: सूर्या की हत्या में सनसनीखेज खुलासा, 3 बजे क्या हुआ था ऐसा; असद ने कर लिया मर्डर का इरादा

Surya Chauhan Murder Case: सूर्या की हत्या में सनसनीखेज खुलासा, 3 बजे क्या हुआ था ऐसा; असद ने कर लिया मर्डर का इरादा

Surya Chauhan Murder Case: पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि असद और सूर्या के बीच 28 मई को दोपहर में बाइक लेकर विवाद हुआ था.

Written By:
Last Updated: June 1, 2026 15:25:08 IST

Mobile Ads 1x1

Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में चर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड में भले ही आरोपी असद का एनकाउंटर पुलिस ने कर दिया और न्याय मिलने की बात कही जा रही हो, लेकिन इस मामले में अब भी नए-नए खुलासे हो रहे हैं. इस बीच पुलिस जांच में सामने आया है कि सूर्या की हत्या से ठीक 30 मिनट पहले असद के साथ उसका विवाद हुआ था.यह मामूली विवाद यानी बाइक को लेकर विवाद हुआ और जानलेवा दुश्मनी में तब्दील हो गई. यह भी पता चला है कि पिता नवाब ने आरोपी असद का चाकू थमाया था और  चिल्लाकर उकसाया था- ‘आज इसकी कहानी खत्म कर दे.’

दोपहर बाद हुई थी वारदात 

गुरुवार (28 मई, 2026) को बाइक विवाद के बाद दोपहर साढ़े 3 बजे आसपास असद ने अपने पिता नवाब और साथी फरहान को साथ लिया. इसके बाद सूर्या को नवनीत विहार की गली में घेर लिया. आरोप है कि सूर्या ऐसा घिरा कि भाग नहीं पाया. इस बीच फरहान ने असद को चाकू थमाया. इसके बाद पिता नवाब ने चिल्लाकर उकसाया- ‘आज इसकी कहानी खत्म कर दे.’ पिता के ऐसा कहने पर असद ने सूर्या के पेट में चाकू मारे. यहां तक कि चाकू पेट में लगा सूर्या भागा भी,  लेकिन इसके बाद दौड़ा फिर उस पर चाकुओं पर कई वार किए.  
 
यह भी पढ़ें: Jharkhand Crime: मां को अकेले में गैरमर्द के साथ देखता था अक्सर, एक दिन तो हद हो गई; फिर खुद पर नहीं रहा काबू

आरोप है कि एनकाउंटर में मारे गए मुख्य आरोपी असद के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद सुपुर्द ए खाक कर दिया गया है. पुलिस अधिकारियों हालात को देखते हुए उस कब्रिस्तान का नाम भी सार्वजनिक नहीं किया है, जहां असद को दफनाया गया है. खोड़ा इलाके में पुलिस लगातार अलर्ट पर है.

यह भी पढ़ें:  Bulandshahr Crime News: पिता और बीवी के बीच अवैध संबंध का था शक! एक दिन ऐसा क्या देखा जो दोनों को मार डाला

उधर, सूर्या की मां का कहना है कि सभी सातों आरोपियों का एनकाउंटर होना चाहिए. उन्होंने कहा कि उनके घर  का इकलौता चिराग बुझ गया है. उन्होंने शासन प्रशासन से मांग की है कि अब बाकी आरोपियों के घरों पर भी बुलडोजर चलना चाहिए. 

यह भी पढ़ें:  Teacher Student Illicit Relationship: जिम टीचर और स्कूल स्टूडेंट के बीच थे संबंध, एक दिन छात्र के ऊपर चढ़कर… आरोपी ने किए सनसनीखेज खुलासे

MORE NEWS