Amroha Dowry Case: अमरोहा में दहेज विवाद को लेकर मायके वालों पर कथित हमला हुआ. आरोप है कि उन्हें कमरे में बंद कर लाठी-डंडों से पीटा गया. बाद में रेलवे ट्रैक पर पत्थरबाजी हुई.
अमरोहा में दहेज विवाद को लेकर मायके वालों पर कथित हमला हुआ
Amroha Dowry Case: उत्तर प्रदेश के अमरोहा से दहेज उत्पीड़न और हिंसक झड़प का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि बहन की ससुराल में दहेज की शिकायत करने पहुंचे मायके वालों को ससुराल पक्ष के लोगों ने कमरे में बंद कर दिया और लाठी-डंडों, फावड़े के हत्थे और धारदार हथियारों से हमला किया. इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं. विवाद बढ़ने के बाद पास के रेलवे ट्रैक पर भी पत्थरबाजी हुई, जिससे इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
पूरा मामला गजरौला थाना क्षेत्र के गांव अहरौला तेजवन का बताया जा रहा है. नौगावां सादात के अव्वलपुर निवासी सुमित कुमार के मुताबिक, उनकी बहन बबिता की शादी मार्च 2024 में गांव के आनंद कुमार से हुई थी. आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष पांच लाख रुपये नकद और लग्जरी कार की मांग कर रहा था. बताया गया कि कथित उत्पीड़न से परेशान होकर बबिता 24 सितंबर को अपने मायके पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई. इसके बाद सुमित अपने रिश्तेदारों के साथ बहन की ससुराल पहुंचे.
सुमित का आरोप है कि वहां बातचीत करने के बजाय ससुराल पक्ष और कुछ अन्य लोगों ने मायके वालों को कमरे में बंद कर दिया. इसके बाद उन पर लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला किया गया. हमले में सुनपुरा निवासी कुंवरपाल और अव्वलपुर निवासी महेश गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को वहां से बाहर निकाला.
मामला यहीं शांत नहीं हुआ. विवाद बढ़ने के बाद पास के रेलवे ट्रैक पर भी पत्थरबाजी होने की बात सामने आई. घटना के बाद इलाके में तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और मामले की जांच शुरू कर दी.
सुमित कुमार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति आनंद कुमार, भोलू सिंह, संतोष देवी समेत 12 नामजद लोगों और कई अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें: अचनाक चलने लगी गोलियां, किसने करवाई उद्धव गुट के स्टार लीडर की हत्या? पूरे महाराष्ट्र में हड़कंप
IND Vs WI 2nd ODI Weather Forecast: दूसरे वनडे से अब भारत को गुवाहाटी में…
Who is Dhanraj Nathwani:धनराज नथवानी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड में ग्रुप प्रेसिडेंट हैं. कंपनी से जुड़े…
Apple Pay India Launch: कंपनी का कहना है कि Apple Pay उन भारतीय यूज़र्स के…
Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' में उदिति सिंह ने करण वाही से अपने पुराने…
Silver Rate Today 30 Sep 2026: चांदी की कीमतों में रोजाना बदलाव होता है. खरीदारी…
Noida Sleeper Bus Rape Case: दिल्ली पुलिस ने ग्रेटर नोएडा से दिल्ली के सफर के…