Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > Watch Video: ताजमहल के पूर्वी गेट पर CISF जवानों से भिड़ गए लोग? हाथापाई की नौबत क्यों आई, जानिए पूरा मामला!

Watch Video: ताजमहल के पूर्वी गेट पर CISF जवानों से भिड़ गए लोग? हाथापाई की नौबत क्यों आई, जानिए पूरा मामला!

Tajmahal Clash Viral Video: ताजमहल के पूर्वी गेट पर बच्चे को परिवार को सौंपने के दौरान आधार कार्ड मांगने को लेकर पर्यटकों और CISF जवानों में विवाद हो गया. आरोप है कि कहासुनी के बाद मारपीट हुई, जिसमें एक युवक बेहोश हो गया.

Written By:
Published: November 23, 2026 13:01:00 IST
Last Updated: 2026-11-23 13:02:27

Mobile Ads 1x1

Tajmahal Clash Viral Video: दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताजमहल एक बार फिर चर्चा में है. लेकिन इस बार वजह उसकी खूबसूरती नहीं, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हुआ विवाद है. आगरा के ताजमहल के पूर्वी गेट पर पर्यटकों और CISF जवानों के बीच कहासुनी हो गई. देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से एक परिवार ताजमहल घूमने आया था. इसी दौरान परिवार के एक सदस्य और सुरक्षा में तैनात CISF जवानों के बीच विवाद हो गया. आरोप है कि बहस के दौरान मारपीट हुई, जिसमें एक युवक घायल होकर बेहोश हो गया. उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के बाद स्मारक प्रशासन में भी हलचल मच गई.

बच्चे को लेकर शुरू हुआ पूरा विवाद

दिल्ली निवासी साजिद के मुताबिक, वह अपने परिवार के साथ ताजमहल घूमने आए थे. उनके साथ उनका तीन साल का बेटा भी था. ताजमहल में काफी भीड़ होने के कारण कुछ देर के लिए उनका बच्चा परिवार से बिछड़ गया. परिजनों ने जब बच्चे की तलाश शुरू की तो वह CISF के एक जवान के पास सुरक्षित मिला. इसके बाद बच्चे को परिवार को सौंपने को लेकर विवाद शुरू हो गया.

आधार कार्ड मांगने पर बढ़ी कहासुनी

साजिद का आरोप है कि बच्चे को परिवार के हवाले करने से पहले CISF जवान ने उसका आधार कार्ड मांगा. उस समय उनके पास बच्चे का आधार कार्ड नहीं था. उन्होंने जवान को मोबाइल में बच्चे के साथ अपनी फोटो दिखाई और जन्म प्रमाण पत्र भी दिखाया. इसके बावजूद जवान ने बच्चे को सौंपने से इनकार कर दिया. साजिद के अनुसार, जवान ने कहा कि आधार कार्ड नहीं दिखाने पर बच्चा चार दिन बाद ही वापस मिलेगा. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई.

फोन छीनने और मारपीट का भी आरोप

साजिद ने आरोप लगाया कि विवाद बढ़ने पर CISF जवानों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया. जब उनके साले आजाद ने इसका विरोध किया तो सुरक्षाकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की. आरोप है कि मारपीट के दौरान आजाद को चोट लगी और वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े. इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उन्हें उठाया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.

ये भी पढ़ें: Pappu Yadav Convoy Accident: बाल-बाल बचे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद के काफिले में बड़ा हादसा; 5 लोग घायल

ASI ने मांगा CISF से जवाब

इस घटना को लेकर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने भी सख्त रुख अपनाया है. अधीक्षण पुरातत्वविद् डॉ. स्मिता एस. कुमार ने बताया कि उन्हें पर्यटकों और CISF जवानों के बीच झड़प की जानकारी मिली है. उन्होंने कहा कि इस मामले में सुरक्षा बल के कमांडेंट से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा. अब देखना होगा कि जांच में विवाद की असली वजह क्या सामने आती है और इस मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाती है.

ये भी पढ़ें: Watch Video: पति पर अफेयर का शक, फिर बीच बाजार भिड़ गईं पत्नी और प्रेमिका; बाल पकड़कर एक-दूसरे को जड़े तमाचे

MORE NEWS