Meerut News: मेरठ में 26 साल रजत यादव का शव स्कूटी पर मिला. पुलिस को नशे के इंजेक्शन से ओवरडोज की आशंका है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की असली वजह सामने आएगी.
Meerut News: मेरठ के रोहटा रोड पर बुधवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब सिटी स्टेशन की ओर जाने वाले फ्लाईओवर के पास एक खाली मैदान में स्कूटी पर युवक का शव मिला. राहगीरों ने युवक को स्कूटी पर बैठे देखा तो पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी. पुलिस ने मृतक की पहचान 26 साल रजत यादव के रूप में की है. रजत कंकरखेड़ा की बैंक कॉलोनी का रहने वाला था और एक इंटर कॉलेज में निजी नौकरी करता था. परिजनों के मुताबिक, रजत काफी समय से नशे का आदी था और कुछ दिन पहले भी ज्यादा नशा करने के कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई थी.
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि रजत बुधवार को घर से निकलने के बाद रोहटा रोड के खाली मैदान में पहुंचा था. आशंका है कि वहां नशे का इंजेक्शन लेने के दौरान उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई. हालांकि, पुलिस ने अभी मौत की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी.
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के टीपी नगर के पास स्कूटी पे बैठे युवक की लाश मिली!!!? pic.twitter.com/S5EYpoZ4UD
— amrita.rama_ku (@mamta_R_ku) September 30, 2026
घटना के बाद पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की. साथ ही इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी देखी जा रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि रजत वहां कब पहुंचा था और उसके साथ उस समय कोई दूसरा व्यक्ति मौजूद था या नहीं. शुरुआती जांच में मामला नशे की वजह से मौत का लग रहा है, लेकिन पुलिस किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं कर रही है. परिजनों की ओर से हत्या की आशंका जताए जाने की बात भी सामने आई है. ऐसे में पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है.
फिलहाल रजत के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है. इसके बाद CCTV फुटेज और घटनास्थल से मिले सबूतों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.
गुजरात के जूनागढ़ में एक कपड़ों की दुकान पर एक महिला के साथ कथित तौर…
Gaya Bihar Crime News: बिहार के गयाजी में एक 50 वर्षीय महिला अपने घर में…
Rajpal Yadav Disrespect Fact Check: मुश्ताक खान की प्रेयर मीट में राजपाल यादव को बाहर…
ग्वालियर के रामाजी हिल से वायरल हुए एक वीडियो में कथित तौर पर बिक्की बाबा…
1 से 4 अक्टूबर 2026 तक होने वाले 3 दिवसीय सेल में पीडब्ल्यू स्टोर पर…
Premanand Maharaj Keli Kunj: हाल ही में वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य की…