Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > Meerut News: स्कूटी पर बैठा था युवक, पास जाकर देखा तो थी लाश; मौत से पहले आखिर क्या हुआ? पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी राज़

Meerut News: स्कूटी पर बैठा था युवक, पास जाकर देखा तो थी लाश; मौत से पहले आखिर क्या हुआ? पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी राज़

Meerut News: मेरठ में 26 साल रजत यादव का शव स्कूटी पर मिला. पुलिस को नशे के इंजेक्शन से ओवरडोज की आशंका है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की असली वजह सामने आएगी.

Written By:
Last Updated: October 1, 2026 14:51:07 IST

Mobile Ads 1x1

Meerut News: मेरठ के रोहटा रोड पर बुधवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब सिटी स्टेशन की ओर जाने वाले फ्लाईओवर के पास एक खाली मैदान में स्कूटी पर युवक का शव मिला. राहगीरों ने युवक को स्कूटी पर बैठे देखा तो पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी. पुलिस ने मृतक की पहचान 26 साल रजत यादव के रूप में की है. रजत कंकरखेड़ा की बैंक कॉलोनी का रहने वाला था और एक इंटर कॉलेज में निजी नौकरी करता था. परिजनों के मुताबिक, रजत काफी समय से नशे का आदी था और कुछ दिन पहले भी ज्यादा नशा करने के कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई थी.

नशे के इंजेक्शन से मौत की आशंका

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि रजत बुधवार को घर से निकलने के बाद रोहटा रोड के खाली मैदान में पहुंचा था. आशंका है कि वहां नशे का इंजेक्शन लेने के दौरान उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई. हालांकि, पुलिस ने अभी मौत की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी.

CCTV फुटेज भी खंगाल रही पुलिस

घटना के बाद पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की. साथ ही इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी देखी जा रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि रजत वहां कब पहुंचा था और उसके साथ उस समय कोई दूसरा व्यक्ति मौजूद था या नहीं. शुरुआती जांच में मामला नशे की वजह से मौत का लग रहा है, लेकिन पुलिस किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं कर रही है. परिजनों की ओर से हत्या की आशंका जताए जाने की बात भी सामने आई है. ऐसे में पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: UP SI Recruitment 2025: नियुक्ति पत्र पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, बदली Answer Key को लेकर विवाद, 10.77 लाख कैंडिडेट ने दिया था एग्जाम

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

फिलहाल रजत के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है. इसके बाद CCTV फुटेज और घटनास्थल से मिले सबूतों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.

ये भी पढ़ें: कौन है भारतीय पायलट Smit Machchhar? नेतन्याहू से लेकर ट्रंप ने जिसकी बहादुरी को किया सलाम; चाकूओं से हमला फिर भी 180 लोगों की बचाई जान

MORE NEWS