<

2026 क्रेटा के बेस वैरिएंट ई में मिल रहे हैं कई सेफ्टी फीचर्स और अच्छा इंटीरियर, कीमत 10.79 लाख रुपये

Hyundai Creta 2026 Base Variant E Features: डीजल वाले बेस वैरिएंट में इस कार की कीमत 12.40 लाख रखी गई है. क्रेटा 2026 के बेस वैरिएंट को लेकर मार्केट में इन दिनों चर्चा तेज है. इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि क्रेटा के बेस वैरिएंट में आपको कौन-कौन से फीचर्स मिलते हैं.

Hyundai Creta 2026 Base Variant Explainer: क्रेटा ने लोगों में खासा फैनबेस बना रखा है. क्रेटा अपने लुक्स और फीचर्स के दमपर आज लाखों दिलों पर राज कर रही है. 10 से 15 लाख के बजट वाले ज्यादातर लोगों की पहली पसंद क्रेटा मानी जाती है. थोड़ी महंगी होने के चलते हर व्यक्ति इसे अफॉर्ड नहीं कर पाता है. यही देखते हुए हुंडई क्रेटा में काफी बदलाव लेकर आई है. क्रेटा ने अब अपने बेस वैरिएंट की कीमत महज 10.79 लाख रुपये तय की है, जोकि इस गाड़ी की एक्सशोरूम प्राइज है. 

Hyundai Creta 2026 Base Variant E Features: डीजल वाले बेस वैरिएंट में इस कार की कीमत 12.40 लाख रखी गई है. क्रेटा 2026 के बेस वैरिएंट को लेकर मार्केट में इन दिनों चर्चा तेज है. इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि क्रेटा के बेस वैरिएंट में आपको कौन-कौन से फीचर्स मिलते हैं. 

सेफ्टी के मामले में नहीं कोई समझौता

हुंडई अपनी कारों की सेफ्टी पर पूरा ध्यान देती है. यही कारण है कि जहां, कुछ अन्य कार कंपनियां बेस वैरिएंट में केवल 2 एयरबैग्स देती हैं वहीं, क्रेटा ने अपने बेस वैरिएंट में ही 6 एयरबैग्स दिए हैं. इसके साथ ही साथ आपको कार में रियर पार्किंग सेंसर्स, एबीएस और एबीडी मिल जाता है. इसके साथ ही क्रेटा आपको हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल और इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल भी देती है. यही नहीं कार में आपको इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट जैसे सेफ्टी फीचर्स भी देखने को मिलते हैं. 

बेस मॉडल में मिलता है टॉप वाला इंटीरियर

आमतौर पर बेस वैरिएंट्स वाली कारों में नॉर्मल इंटीरियर दिया जाता है. लेकिन, क्रेटा अपने बेस वैरिएंट ई के इंटरियर में आपको डिजिटल इंस्ट्रुमेंटल क्लस्टर, चारों पावर विंडो के साथ ही साथ ए-डी कट स्टीयरिंग व्हील्स भी देता है. इसके साथ ही साथ इस गाड़ी में आपको रियर ऐसी वेंट्स और यूएसबी चार्जिंग पोर्ट्स की भी सुविधा मिल जाती है. 

महसूस हो सकती है इन फीचर्स की कमी

हुंडई क्रेटा के बेस वैरिएंट में आपको 10 से 12 लाख रुपये खर्च करने के बाद भी कुछ कमी महसूस हो सकती हैं. इस वैरिएंट में आपको एक बड़े साइज की टचस्क्रीन, वायरलेस चार्जिंग और सनरूफ जैसे फीचर्स नहीं मिलते हैं. इसके साथ ही इस वैरिएंट में ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल नहीं देकर मैन्युअल का विकल्प दिया गया है. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Kainchi Dham Traffic: कैंची धाम पर भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हनुमान अंश का दिखा तगड़ा इफेक्ट

Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…

Last Updated: October 5, 2026 21:22:18 IST

Mumbai Flim City Fire: मुंबई फिल्म सिटी में लगी भीषण आग! ‘पति पत्नी और पंगा 2’ और ‘हसल 5’ का सेट जलकर हुआ खाक; देखें VIDEO

Mumbai Flim City Fire Video: मुंबई के फिल्म सिटी से एक डरावने हादसे की खबर…

Last Updated: October 5, 2026 20:45:49 IST

Hanuman Ansh Telugu trailer: ‘हनुमान अंश’ की अब तेलुगु में एंट्री, इस तारीफ को होगी रिलीज, दमदार ट्रेलर आया सामने

Hanuman Ansh Telugu trailer: नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने…

Last Updated: October 5, 2026 20:34:47 IST

SIR में क्या होता है Form 6-7? जानिए एक ऑनलाइन बदलाव पर क्यों मचा है देश भर में बवाल

SIR प्रक्रिया में आखिर 'फॉर्म 6' को लेकर इतना बवाल क्यों मचा है? जानिए कैसे…

Last Updated: October 5, 2026 20:27:54 IST

लड्डू गोपाल के पैर छूकर डॉक्टर ने उठाया खौफनाक आखिरी कदम, लाइसेंसी रिवॉल्वर से पत्नी के सामने खुद को मारी गोली

Kanpur Doctor suicide: कानपुर के साकेत नगर स्थित अपार्टमेंट में सरकारी डॉक्टर संदीप सिंह की…

Last Updated: October 5, 2026 19:41:12 IST

Gwalior Human Trafficking: रिफ्यूजी कैंप से डंकी रूट के जरिए भारत, फिर जम्मू-कश्मीर में शादी की तैयारी, 4 महिलाएं बरामद

Gwalior Human Trafficking: ग्वालियर GRP ने बांग्लादेश के कुतुपालोंग शरणार्थी शिविर से कथित तौर पर…

Last Updated: October 5, 2026 18:32:58 IST