<
Categories: मनोरंजन

सिर्फ एक दिन की शूटिंग और फिल्म बनने के बाद जुड़ा गाना, ऐसे सुपरहिट हुई फिल्म ‘साजन’

'साजन' फिल्म की कहानी साबित करती है कि अगर कंटेंट अच्छा हो और टीम की मेहनत सच्ची हो, तो आखिरी समय पर किए गए बदलाव भी फिल्म को Blockbuster बना सकते है. आज दशकों बाद भी इस फिल्म के गाने लोगों की प्लेलिस्ट का हिस्सा है. 'देखा है पहली बार' सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि बॉलीवुड का एक सदाबहार Iconic पल बन चुका है.

Flashback : अक्सर फिल्में अपनी कहानी और बड़े स्टार्स की वजह से चर्चा में रहती है. लेकिन साल 1991 में आई फिल्म ‘साजन’ की कहानी कुछ अलग ही है. सलमान खान, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े थे . पर क्या आप जानते है कि फिल्म का सबसे मशहूर गाना ‘देखा है पहली बार’ फिल्म पूरी होने के बाद जोड़ा गया था ? 

जब फिल्म हो चुकी थी पूरी

फिल्म ‘साजन’ की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी थी और मेकर्स फिल्म को रिलीज करने की तैयारी में थे.  फिल्म के सभी गाने पहले से ही सुपरहिट हो रहे थे. लेकिन आखिरी वक्त पर मेकर्स को लगा कि फिल्म में माधुरी दीक्षित और सलमान खान के बीच एक और रोमांटिक गाना होना चाहिए.  फिल्म के डायरेक्टर लॉरेंस डिसूजा ने फैसला किया कि एक और गाना रिकॉर्ड किया जाएगा, जिसका नाम था ‘देखा है पहली बार साजन की आंखों में प्यार’.

सिर्फ एक दिन में शूट हुआ गाना

फिल्म की रिलीज डेट करीब थी, इसलिए समय बहुत कम था.  मजेदार बात यह है कि इस पूरे गाने को ऊटी (Ooty) में  एक दिन के अंदर शूट किया गया था. आमतौर पर बॉलीवुड में एक गाने को शूट करने में 3 से 4 दिन लगते है, लेकिन पूरी टीम ने इतनी मेहनत की कि यह काम कुछ ही घंटों में पूरा हो गया.  कम समय होने के बावजूद, माधुरी और सलमान की Chemistry ने इस गाने को यादगार बना दिया था.

माधुरी दीक्षित का जादू

इस गाने की सफलता के पीछे एक बड़ी वजह माधुरी दीक्षित का डांस और उनके हाव-भाव (Expressions) थे.  गाने में माधुरी ने बहुत ही सिंपल लेकिन खूबसूरत आउटफिट पहना था.  उनकी सादगी ने दर्शकों का दिल जीत लिया. आज भी जब यह गाना बजता है, तो माधुरी की वो प्यारी सी मुस्कान आंखों के सामने आ जाती है. यह गाना आज भी शादियों और पार्टियों की जान माना जाता है. संजय दत्त का संजीदा रोल, सलमान खान का चुलबुला अंदाज़ और माधुरी दीक्षित की खूबसूरती. फिल्म का संगीत नदीम-श्रवण ने दिया था, जो उस दौर में सबसे बड़े Music Director थे. फिल्म के रिलीज होने के बाद ‘देखा है पहली बार’ गाना इतना Viral हुआ कि इसने फिल्म की कमाई में चार चांद लगा दिए. 

Mansi Sharma

Recent Posts

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी में पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा या सस्ता? तुरंत चेक करें आज के नए रेट

UP Petrol Diesel Price 26 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 26 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: October 26, 2026 08:06:02 IST

Aaj ka Mausam: मौसम का महाअलर्ट! खतरनाक साइक्लोन से 17 राज्यों में मचेगी तबाही? IMD ने दी भारी बारिश और तूफान की चेतावनी

Aaj ka Mausam: गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, मथुरा, आगरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बलिया, मिर्जापुर, कानपुर, वाराणसी,…

Last Updated: October 26, 2026 07:45:09 IST

PAK vs ENG: पाकिस्तान के 154 रन पर गिर गए थे 9 विकेट, फिर शादाब खान ने शतक लगाकर दिलाई हैरतअंगेज जीत

PAK vs ENG ODI Match: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के साथ पाकिस्तान टीम ने टूर्नामेंट…

Last Updated: October 25, 2026 23:30:45 IST

झांसी में किन्नर गुट का सड़क पर हंगामा, पुलिस लाइन के सामने निर्वस्त्र होकर किया प्रदर्शन, 5 गिरफ्तार

Jhansi eunuch dispute: उत्तर प्रदेश के झांसी में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच…

Last Updated: October 25, 2026 23:13:46 IST