Airtel Recharge Plan: आज के समय में स्मॉर्टफोन का यूज करना भी एक बहुत बड़ा खर्चा है. कभी रिचार्ज सस्ते हो जाते तो कभी महंगे. रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिल रही है और अब एयरटेल ने भी बाजी मार ली है. कंपनी ने अपने 84 दिन की वैलिडिटी वाले कुछ फेमस प्लान्स में बदलाव करते हुए न केवल कीमतें बढ़ाई हैं, बल्कि कुछ किफायती ऑप्शन को भी बंद कर दिया है. इन बदलावों से साफ संकेत मिलता है कि एयरटेल अपनी रणनीति को धीरे-धीरे अपडेट कर रहा है.
एयरटेल ने अपने ₹799 वाले प्लान को पूरी तरह बंद कर दिया है. वहीं, ₹859 वाले प्लान की कीमत बढ़ाकर अब ₹899 कर दी गई है. यानी यूजर्स को अब वही सेवाएं पाने के लिए पहले से ज्यादा पैसे देने होंगे.
₹899 प्लान में मिलने वाले फायदे
इस प्लान में कस्टमरों को पहले की तरह ही कई सुविधाएं मिलती हैं. इसमें लोकल, STD और नेशनल रोमिंग पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 100 SMS दिए जाते हैं. साथ ही, 84 दिनों तक हर दिन 1.5GB डेटा मिलता है. डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64 kbps हो जाती है.
क्या है अन्य बेनिफिट्स
इस रिचार्ज प्लान के साथ कुछ एक्स्ट्रा फायदे भी शामिल हैं. यूजर्स को 12 महीने के लिए Adobe Express Premium का एक्सेस मिलता है. इसके अलावा, कॉल और मैसेज के लिए स्पैम प्रोटेक्शन अलर्ट और हर 30 दिन में एक बार मुफ्त Hellotunes की सुविधा भी दी जाती है.
हालांकि, पहले ₹859 वाले प्लान में मिलने वाला RewardsMini कैशबैक अब इस नए वर्जन में नहीं दिया जा रहा है. कंपनी ने इस बदलाव पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है.
क्या आगे और बढ़ेंगी कीमतें?
इस तरह के सीमित बदलाव से ये संकेत मिलता है कि फिलहाल सभी प्रीपेड प्लान्स में एक साथ बड़ी कीमत बढ़ोतरी की संभावना कम है. आमतौर पर जब टेलीकॉम कंपनियां बड़े लेवल पर टैरिफ में बदलाव करती हैं, तो उसकी घोषणा एक साथ करती हैं. इसलिए इसे एक छोटा प्राइस एडजस्टमेंट माना जा सकता है.
पहले भी हो चुकी है बढ़ोतरी
ये पहली बार नहीं है जब एयरटेल ने अपने प्लान्स की कीमतों में इजाफा किया है. इससे पहले कंपनी अपने ग्लोबल इंटरनेशनल रोमिंग पैक की कीमत ₹4,000 से बढ़ाकर ₹4,999 कर चुकी है.