Cheapest Annual Recharge Plans 2026: हर महीने मोबाइल रिचार्ज कराना आज-कल के लोगों की जरूरत बन गई है, लेकिन अक्सर लोग इस पर होने वाले कुल खर्च को नजरअंदाज कर देते हैं. उदाहरण के लिए, अगर आप हर महीने लगभग 300 रुपये का रिचार्ज करते हैं, तो सालभर में ये रकम 3,600 रुपये तक पहुंच जाती है. इसमें अगर कभी कीमत बढ़ जाए या रिचार्ज करने में देरी हो जाए, तो खर्च और बढ़ सकता है. ऐसे में सालाना (Annual) प्लान एक समझदारी भरा ऑप्शन बनकर सामने आते हैं, जो पूरे साल की सुविधा एक साथ कम कीमत में उपलब्ध कराते हैं.
2026 में Reliance Jio, Bharti Airtel और Vodafone Idea (Vi) — तीनों कंपनियों ने ऐसे वार्षिक प्लान पेश किए हैं, जो बजट के हिसाब से किफायती और उपयोग में आसान हैं.
डेली यूजर्स के लिए सबसे बेहतर Jio का प्लान
अगर आप रोजाना मोबाइल डेटा, कॉलिंग और मैसेजिंग का भरपूर इस्तेमाल करते हैं, तो Jio का 3,599 रुपये वाला सालाना प्लान एक बेहतरीन ऑप्शन है. इसे अगर महीने के हिसाब से देखें, तो ये करीब 300 रुपये पड़ता है, जो आम यूजर्स के खर्च के बराबर ही है.
इस प्लान में रोजाना 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं. खास बात ये है कि 5G नेटवर्क वाले क्षेत्रों में डेटा की लिमिट लगभग खत्म हो जाती है, यानी आप ज्यादा डेटा का फायदा उठा सकते हैं. इसके अलावा, JioTV और JioCinema का एक्सेस भी इसमें शामिल है. ये प्लान उन लोगों के लिए आदर्श है जो हर महीने बार-बार रिचार्ज करने की झंझट से बचना चाहते हैं और लगातार सेवा चाहते हैं.
Airtel का सबसे सस्ता सालाना प्लान क्या देता है?
Bharti Airtel का 1,849 रुपये वाला प्लान उन यूजर्स के लिए है, जिन्हें सिर्फ अपना नंबर एक्टिव रखना है. ये प्लान करीब 154 रुपये प्रति महीने के हिसाब से पड़ता है और इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ सालभर के लिए 3,600 SMS मिलते हैं.
इस प्लान में मोबाइल डेटा शामिल नहीं है, इसलिए ये उन लोगों के लिए बेहतर है जो घर या ऑफिस में Wi-Fi का इस्तेमाल करते हैं. इसके साथ Airtel की कुछ बेसिक सुविधाएं जैसे हेलोट्यून्स और AI सब्सक्रिप्शन भी मिलते हैं. ये प्लान खासकर पैरेंट्स, सेकेंडरी SIM यूजर्स या ब्रॉडबैंड यूजर्स के बीच फेमस है.
Vi के सालाना प्लान
Vodafone Idea (Vi) अपने यूजर्स को दो तरह के सालाना ऑप्शन देता है. पहला है 1,189 रुपये का डेटा-ओनली प्लान, जिसमें पूरे साल के लिए 50GB डेटा मिलता है. ये प्लान उन लोगों के लिए सही है, जिन्हें कम डेटा की जरूरत होती है और जो खर्च कम रखना चाहते हैं.
दूसरा ऑप्शन 1,849 रुपये का प्लान है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना SMS की सुविधा मिलती है, ठीक Airtel के प्लान की तरह.