Earning From YouTube: अगर आपका यूट्यूब चैनल है तो यह खबर आपके काम की है. यहां पर बताया गया है कि एक मिलियन व्यू पर यूट्यूब कितना पैसा देता है?
एक मिलियन व्यू पर कितना पैसा मिलता है?
Earning From YouTube: कंटेंट क्रिएटर्स के लिए YouTube किसी कुबेर के खजाने से कम नहीं है. किसी वीडियो पर जितने ज्यादा व्यूज मिलते हैं, क्रिएटर की जेब में उतने ही ज्यादा पैसे आते हैं. लाखों क्रिएटर्स इस प्लेटफॉर्म से अच्छी-खासी कमाई कर रहे हैं.
अगर आपके वीडियो को इस प्लेटफॉर्म पर लाखों बार देखा जाता है, तो आप हजारों रुपये कमा सकते हैं. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आपके किसी वीडियो को दस लाख व्यूज़ मिलते हैं तो आप कितना कमा सकते हैं.
अगर आपके किसी वीडियो को दस लाख व्यूज़ मिलते हैं, तो आप लाखों रुपये कमा सकते हैं. असल में YouTube क्रिएटर्स को वीडियो के फॉर्मेट, कैटेगरी और उसके ऑडियंस की लोकेशन जैसे फैक्टर्स के आधार पर रेवेन्यू देता है. इस साल क्रिएटर्स हर 1,000 व्यूज़ पर 50-200 रुपये तक की इनकम जनरेट कर रहे हैं. आम तौर पर आप 10,000 व्यूज़ पर 500-2,000 रुपए और 100,000 व्यूज़ पर 5,000-₹20,000 रुपए कमा सकते हैं. अगर आपका चैनल जमा हुआ है और आप लंबे समय से क्रिएटर हैं, तो आप 1 मिलियन व्यूज़ के लिए 200,000 तक कमा सकते हैं.
ध्यान रखें कि YouTube पर कमाई तभी हो सकती है जब आप YouTube पार्टनर प्रोग्राम (YPP) का हिस्सा हों. अगर आप इस प्रोग्राम का हिस्सा नहीं हैं, तो आप कमाई नहीं कर पाएंगे. इसमें शामिल होने के लिए आपके यूट्यूब चैनल पर 1,000 सब्सक्राइबर और 4,000 घंटे का वॉच टाइम पूरा होना जरूरी है.
YouTube पर इनकम का मुख्य सोर्स एडवरटाइजिंग है. जब कोई व्यूअर YouTube वीडियो देखता है, तो उसमें दिखाए जाने वाले एड्स से YouTuber पैसे कमाते हैं. यह इनकम Google AdSense से होती है. इसके अलावा YouTuber स्पॉन्सरशिप, ब्रांड प्रमोशन और एफिलिएट मार्केटिंग से भी पैसे कमा सकते हैं. भारत के मुकाबले में विदेशों से आने वाले व्यू पर ज्यादा पैसा मिलता है. साथ ही अगर कोई व्यूअर एड को बिना स्किप किए वीडियो देखता और एड पर क्लिक करता है तो उसमें अधिक इनकम होती है.
YouTube पर आगे बढ़ने के लिए क्वांटिटी के बजाय क्वालिटी पर ध्यान दें.
ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर वीडियो बनाने की कोशिश करें.
अपने वीडियो के ज़रिए ज़्यादा से ज़्यादा ऑडियंस तक पहुंचने की कोशिश करें.
अगर आपके वीडियो US और UK जैसे देशों में देखे जाते हैं, तो आप ज्यादा कमाएंगे.
दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच हुए मैच में दिल्ली ने शानदार जीत दर्ज…
IndiGo Fare Hike: इंडिगो के यात्रियों को लगा बड़ा झटका! आज रात 1 बजे से…
समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर मातम! बेकाबू ट्रक ने महिला मजदूरों को रौंदा, हादसे में 8 की…
महाराष्ट्र के जालना से एक ऐसी खबर आई है जिसने झकझोर कर रख दिया है.…
गर्मियों में खीरा खाने के बहुत से फायदे होते हैं. खीरे को सेहत का पावरहाउस…
ईरान ने बहरीन में Amazon के ठिकानों पर हमला कर टेक जगत में खलबली मचा…