KTM Duke 390 और Royal Enfield Hunter 350 ये दोनों ही बाइक के बीच लोग कंफ्यूज हैं कि क्या लें, लेकिन ये दोनों बाइक्स अपनी परफॉर्मेंस और कैरेक्टर में एक-दूसरे से काफी अलग हैं. जहां एक तरफ ड्यूक अपनी बेमिसाल पावर और आधुनिक फीचर्स के लिए जानी जा रही है वहीं हंटर अपने क्लासिक लुक और किफायती दाम के लिए चर्चा में है. अगर आप अपने लिए एक नई बाइक चुनने की सोच रहे हैं तो आइए समझते हैं कि तकनीक बजट और चलाने के अनुभव के मामले में आपके लिए कौन सा विकल्प बेहतर साबित होगा.
परफॉर्मेंस
KTM Duke 390: यह बाइक उन लोगों के लिए है जिनके खून में एड्रेनालाईन दौड़ता है. इसका इंजन एक छोटे ‘रॉकेट’ की तरह है. जैसे ही आप रेस देते हैं, यह पलक झपकते ही गायब हो जाती है. हाईवे पर फर्राटा भरना हो या ट्रैक पर रेसिंग, ड्यूक का कोई जवाब नहीं.
RE Hunter 350: हंटर का मिजाज बिल्कुल अलग है. यह आपको भागने पर मजबूर नहीं करती बल्कि सफर का आनंद लेने देती है. इसका इंजन बहुत शांत और स्मूथ है। शहर की गलियों में इसे रिलैक्स होकर चलाने का अपना ही मजा है.
लुक्स और स्टाइल
KTM Duke 390: इसका डिजाइन बहुत ही शार्प और मॉडर्न है. इसे देखकर लगता है कि यह शिकार पर निकलने के लिए तैयार है. इसमें आपको रंगीन TFT डिस्प्ले और एलईडी लाइट्स जैसे हाई-टेक फीचर्स मिलते हैं जो इसे आज के जमाने की बाइक बनाते हैं.
RE Hunter 350: हंटर का लुक ‘रेट्रो’ है यानी पुरानी यादों को ताजा करने वाला लेकिन नए अंदाज में. यह दिखने में कॉम्पैक्ट और स्लीक है. यह उन युवाओं को बहुत पसंद आती है जो एक सिंपल और क्लासी दिखने वाली बाइक चाहते हैं.
चलाने का अनुभव
KTM Duke 390: यह बाइक बहुत फुर्तीली है. आप इसे ट्रैफिक में बड़े आराम से मोड़ सकते हैं लेकिन इसकी सीटिंग पोजीशन थोड़ी ‘स्पोर्टी’ है यानी आपको थोड़ा झुककर बैठना पड़ता है.
RE Hunter 350: रॉयल एनफील्ड की बाकी बाइक्स की तुलना में हंटर काफी हल्की है. इसकी सीट की ऊंचाई कम है इसलिए कम हाइट वाले लोग या नए राइडर्स इसे बहुत आसानी से संभाल लेते हैं. इसे चलाना बहुत थकाने वाला नहीं होता.
तकनीक और बजट
KTM Duke 390: इसमें टेक्नोलॉजी की भरमार है. क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और कई राइडिंग मोड्स लेकिन यह सब एक बड़ी कीमत के साथ आता है. यह जेब पर थोड़ी भारी पड़ती है.
RE Hunter 350: यह एक बजट फ्रेंडली बाइक है. इसमें आपको बहुत ज्यादा ताम-झाम तो नहीं मिलेगा लेकिन जरूरत की हर चीज मौजूद है. इसकी कीमत और मेंटेनेंस (सर्विस का खर्च) दोनों ही काफी कम हैं.
आपके लिए क्या है बेहतर?
अगर आप रफ्तार के शौकीन हैं आपको लेटेस्ट गैजेट्स पसंद हैं और बजट की कोई चिंता नहीं है तो KTM Duke 390 आपकी पहली पसंद होनी चाहिए. लेकिन अगर आप एक ऐसी बाइक चाहते हैं जो दिखने में सुंदर हो, चलाने में बहुत आसान हो और जिसे आप बिना किसी परेशानी के रोजाना ऑफिस या कॉलेज ले जा सकें, तो Royal Enfield Hunter 350 आपके लिए सबसे बेस्ट है.