New Volvo electric car ex60: यह एक इलेक्ट्रिक कार है, जो अपने सेगमेंट में BMW iX3 के साथ-साथ मर्सिडीज बेंज GLC EV आदि को टक्कर देने के लिए तैयार है. इस कार में कई आधुनिक सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं.
New Volvo electric car ex60: वॉल्वो अपने सेफ्टी फीचर्स और लग्जरी के लिए दुनियाभर में जानी जाती है. सेफ्टी के मामले में वॉल्वो का कोई जवाब नहीं है. वॉल्वो अब अपनी नई कार EX60 को मार्कट में उतारने जा रही है. इस कार के फीचर्स और सेफ्टी ने अन्य कार निर्माता कंपनियों को उलझन में डाल दिया है. वॉल्वो द्वारा इस कार का ग्लोबल मार्कट में डेब्यू (Volvo New Electric Car) किया गया है. तभी से इस कार को लेकर चर्चा तेज है.
New Volvo electric car ex60: यह एक इलेक्ट्रिक कार है, जो अपने सेगमेंट में BMW iX3 के साथ-साथ मर्सिडीज बेंज GLC EV आदि को टक्कर देने के लिए तैयार है. इस कार में कई आधुनिक सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं.
वॉल्वो ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार में 810 किलोमीटर की रेंज दी है. यह कार एक बार फुल चार्ज होने के बाद 810 किलोमीटर तक का सफर तय करेगी. जानकारों के मुताबिक यह कार कुल 20 मिनट में फुल चार्ज (Volvo EX60 Fast Charging) हो जाएगी. हालांकि, कार को अलग-अलग बैटरी पैक के साथ मार्केट में उतारा जा रहा है. 83kWh, 95kWh और 117kWh के साथ आपको यह कार देखने को मिलेगी. इसके 117kWh वाले बैटरी पैक में आपको 810 किलोमीटर की रेंज मिलेगी. वहीं, 95kWh वाली कार 660 किमी की सीमा तय करेगी.
वॉल्वो की इस इलेक्ट्रिक कार में आपको कई फीचर्स देखने को मिलते हैं. अडैप्टिव सीट बेल्ट के साथ आपको इस कार में सेफ्टी के तौर पर कई चीजें मिलती हैं. इस कार में आपको गूगल जेमिनाई का एआई के साथ-साथ ह्यूगिन कोर का कंप्यूटिंग सिस्टम भी देखने को मिलता है. इसके साथ ही कार में मिलने वाले एडैप्टिव एयर सस्पेंशन इस इलेक्ट्रिक कार को और भी स्मार्ट बनाते हैं. कार में ऑफरोडिंग के लिए अलग से ऑफ रोड मोड दिया गया है. वॉल्वो EX60 P12 AWD वेरिएंट में 680 bhp की पावर के साथ ही 790 Nm का टॉर्क भी देती है.
वॉल्वो EX60 लुक्स के मामले में बीएमडब्ल्यू और ऑडी जैसी गाड़ियों से कम नहीं है. इस कार का एक्सटीरियर काफी स्मूथ और फिनिशिंग के साथ आता है, जो इसे एक प्रीमियम लुक देता है. यह गाड़ी अलॉय व्हील के साथ पतले डीआरएल के साथ आती है.
Bihar Crime News: प्रॉपर्टी डीलर और रालोजपा नेता प्रभाकर सिंह (45) की हत्या कर दी…
DC vs LSG Head To Head: 1 अप्रैल को ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर जायंट्स…
बीच आसमान में प्लेन से निकला धुआं और पायलट की 'Mayday' कॉल! एयर इंडिया के…
Funny Jokes of the Day: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई…
Cicada New Covid 19 Variant: हर बार की तरह इस बार भी कोरोना नया रूप…
Who Is Ashok Sharma: राजस्थान के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ…