Bollywood Suhagraat Song: सलमान खान और करिश्मा कपूर की फिल्म का वो सुहागरात वाला गाना, जिसे बंद कमरे में फूलों से सजा बिस्तर पर नहीं बल्कि खुले में शूट किया गया था. डायरेक्ट से हुई थी सबसे बड़ी गलती, फिर सुनी थी खरी-खोटी
बॉलीवुड सुहागरात सॉन्ग
Bollywood Suhagraat Song: बॉलीवुड फिल्मों में कई गाने ऐसे हैं, जो सुहागरात पर बने हैं, लेकिन वो गाने बंद कमरे में बेड़ पर और फूलों से सजा बिस्तर पर फिल्माये गए हैं. लेकिन बॉलीवुड फिल्म का एक गाना ऐसा है सुहागरात थीम पर तो फिल्माया गया है पर वो किसी बेडरूम में नहीं बल्कि खुले में शूट हुआ है. हम बात कर रहे हैं 1977 में रिलीज़ हुई सलमान खान और करिश्मा कपूर की फिल्म जीत का पॉपुलर गाना ‘अभी सांस लेने की फुर्सत नहीं है…’ यह गाना ये गाना अपने दौर में अलग स्टाइल और प्रेजेंटेशन की वजह से काफी ज्यादा चर्चा में आया था.
फिल्म जीत के इस गाने ‘अभी सांस लेने की फुर्सत नहीं है…’ के बोल सुनकर आप अंदाज़ा भी नहीं लगा पाएंगे कि इस गाने को कहा और कैसे शूट किया गया होगा. इसमें न ही कोई बंद कमरा था और न ही कोई फूलों से सजा बिस्तर था. बल्कि इस गाने को खुले लोकेशन, बड़े सेट और ग्लैमरस विजुअल्स के साथ शूट किया गया था. सुहागरात का यह गाना ऐसे खुले माहौल में शूट करना लोगों को हैरान कर गया था.
गाने ‘अभी सांस लेने की फुर्सत’ के बारे में गीतकार समीर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि ये गाना उन्होंने सुहागरात की थीम को ध्यान में रखते हुए लिखा था, लेकिन डायरेक्टर ने इसे खुली वादियों में शूट किया, जिसके बाद उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर राज कंवर को खूब सुनाया था. मैंने उन्हें सुनाते हुए कहा था कि ये गाना कैसे शूट हुआ है. क्या ये बाहर शूट करने लायक था? लेकिन बात यह थी कि डायरेक्ट के इस ब्लंडर को कोई पकड़ नहीं पाया था. उन्होंने इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म जीत की शूटिंग उस दौरान स्विट्ज़रलैंड में हो रही थी. उस वक्त उनके पास कोई गाना नहीं था. इसलिए इस गाने को आउटडोर शूट किया गया, लेकिन ये सही तरीके से शूट नहीं हुआ. लेकिन हम गीतकार है कुछ नहीं कर सकते. बता दें कि 6 करोड़ में बनी फिल्म जीत ने बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ की कमाई की थी.
Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…
Salman Khan News: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने की सलाह…
Happy Dussehra 2026 Wishes in Hindi: दशहरा 2026 बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक…
Delhi Dussehra Traffic Advisory 20 Oct 2026: दशहरा पर दिल्ली-NCR में सुरक्षा कड़ी रहेगी और…
Petrol Diesel Price Today 20 October 2026: 20 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में…
Delhi NCR Weather Today 20 Oct 2026: दिल्ली-NCR में दशहरा पर मौसम साफ रहने की…