PM Kisan Samman Nidhi Installment: भारत में अक्सर सरकार किसानों के हित में कोई न कोई फैसला या फिर योजना लेकर आती रहती है. किसानों के लिए न केवल केंद्र बल्कि, राज्य सरकारों द्वारा भी अलग-अलग योजनाएं निकाली जाती हैं. ऐसे ही देश में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की शुरुआत की गई है. इस योजना के तहत देश के किसानों के बैंक खाते में हर साल एक धनराशि दी जाती है. PM Kisan Samman Nidhi Yojana किसानों के लिए शुरु की गई एक आर्थिक सहायता है. लेकिन, अक्सर देखने में आता है कि कई किसानों की किस्त समय पर नहीं आती या फिर किसी न किसी कारणवश बीच में ही अटक जाती है.
कुछ मामलों में ये दस्तावेज पूरे नहीं होने पर होता है तो कुछ मामलों में पेमेंट ही अटक जाती है. इस लेख में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी गलतियों के बारे में जिससे आपका पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त रुक जाती है.
1. e-KYC पूरा न होना
देश में ऐसे कई किसान हैं, जिनकी e-KYC की प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हुई है. दरअसल, जबतक यह प्रक्रिया पूरी नहीं होती है तब तक आपके खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की धनराशि नहीं आती है. इसलिए अगर आपकी किस्त अभी तक नहीं आई है या फिर लंबे समय से रुकी हुई है तो ऐसे में e-KYC पूरी नहीं होना इसका एक बड़ा कारण हो सकता है.
2. जमीन की सही जानकारी न होना
अगर आपके किसान सम्मान निधि की राशि अबतक आपके बैंक खाते में प्राप्त नहीं हुई है तो ऐसे में एक कारण यह भी हो सकता है कि आपके जमीन का सही जानकारी सरकार के पास नहीं हो. आसान शब्दों में समझें तो हो सकता है कि आपकी जमीन या खेत का रिकॉर्ड सरकारी रिकॉर्ड से मैच नहीं हो रहा हो. इसलिए सबसे पहले आपको अपनी जमीन की जानकारी चेक कर लेनी चाहिए.
2. बैंक डिटेल में गड़बड़ी
कुछ मामलों में आपकी बैंक डिटेल भी गलत हो सकती है, जिसके चलते कई बार लोगों के बैंक खाते तक पैसे नहीं पहुंच पाते हैं. इसके साथ ही साथ कई बार ऐसा भी होता है कि आपका आधार नंबर आपके बैंक अकाउंट से लिंक नहीं है. अगर ऐसा है तो भी आपके खाते में पैसे नहीं आते हैं.