<

लॉन्च के बाद मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स, Poco X8 Pro vs Vivo T5x कौन रहेगा बेस्ट? जानें अंतर

दोनों ही अपने सेगमेंट के बेस्ट माने जाते हैं, जिनमें आपको लंबी बैटरी लाइफ और एक दमदार परफॉर्मेंस देखने के लिए मिलती है. लेकिन, फोन लेने से पहले आपको इसके फीचर्स और कैमरा आदि के बारे में जान लेना चाहिए. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Newly Launched Smartphones: अक्सर लोग ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में रहते हैं, जिसका कैमरा भी अच्छा हो साथ ही बैटरी ज्यादा देर चले और फीचर्स के मामले में भी किसी से कम नहीं हो. लेकिन, कई बार जानकारी के अभाव में लोग सही स्मार्टफोन की डील को ग्रैब नहीं कर पाते हैं. अगर आप कम बजट में किसी स्मार्टफोन को लेना चाहते हैं तो ऐसे में Poco X8 Pro vs Vivo T5x दोनों ही स्मार्टफोन आपके लिए किफायती रहने वाले हैं. Poco X8 और Vivo T5x दोनों ही स्मार्टफोन्स को हाल ही में लॉन्च किया गया है.

दोनों ही अपने सेगमेंट के बेस्ट माने जाते हैं, जिनमें आपको लंबी बैटरी लाइफ और एक दमदार परफॉर्मेंस देखने के लिए मिलती है. लेकिन, फोन लेने से पहले आपको इसके फीचर्स और कैमरा आदि के बारे में जान लेना चाहिए. चलिए जानते हैं इसके बारे में. 

Poco X8 Pro की कैमरा क्वालिटी

Poco X8 Pro को कल यानि 17 मार्च को भारत में लॉन्च किया गया है. इस स्मार्टफोन में आपको 50 मेगापिक्सल का मेन यानि रियर कैमरा मिलता है. इसके साथ ही इस फोन में आपको 20 मेगापिक्सल का फ्रंट यानि सेल्फी कैमरा मिलता है. इस कैमरा में आपको AI फीचर्स का भी ऑप्शन दिया गया है. इसमें आपको लेटेस्ट इमेज सेंसर भी देखने को मिलता है. 

Vivo T5x की कैमरा क्वालिटी

Vivo T5x में आपको को भी लॉन्च के बाद से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस फोन में आपको Sony HD का AI पावर्ड 50 मेगापिक्सल का मेन यानि रियर कैमरा मिलता है. इसके साथ ही आपको इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने के लिए मिलता है. इसके साथ-साथ इस कैमरा में आपको 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का भी ऑप्शन मिलता है. 

फीचर्स में क्या है अंतर?

Poco X8 Pro में आपको 6.59 इंच की डिस्प्ले मिलती है साथ ही साथ MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट का भी ऑप्शन मिलता है. इसके अलावा आपको इसमें  6500mAh की दमदार बैटरी भी मिलती है. वहीं, Vivo T5x 5G में आपको 6.76 इंच की डिस्प्ले मिलने के साथ ही MediaTek Dimensity 7400 टर्बो 5G चिपसेट भी मिलता है. साथ ही साथ आपको इस फोन में 7,200mAh की बैटरी और 44W की चार्जिंग भी दी जाती है. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

‘वह टीम इंडिया में क्यों नहीं हैं? बुमराह के साथ होने चाहिए…’ मोहम्मद शमी के सपोर्ट में सौरव गांगुली

सौरव गांगुली ने मोहम्मद शमी का खुलकर सपोर्ट किया है. उन्होंने कहा कि वह जसप्रीत…

Last Updated: April 8, 2026 17:04:47 IST

‘हमसे चलती है तुम्हारी रोजी-रोटी’ गंगा किनारे शराब पी रही महिला का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

Rishikesh Tourist:ऋषिकेश में गंगा तट पर शराब पी रही हरियाणा की एक महिला पर्यटक को…

Last Updated: April 8, 2026 17:01:57 IST

गाजियाबाद: शादी में तोहफे में मिली पिस्टल, दोस्तों ने की हर्ष फायरिंग; वीडियो वायरल

Viral Video: गाजियाबाद की एक शादी का चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से…

Last Updated: April 8, 2026 16:57:41 IST

Nutrition Tips: क्या खाली पेट मैग्नीशियम लेना सही है, किन लोगों को रहना चाहिए सावधान, सही डोज और टाइम

Magnesium Side Effects: मैग्नीशियम शरीर के लिए बहुत जरूरी है लेकिन, इसका बहुत ज्यादा सेवन…

Last Updated: April 8, 2026 16:53:48 IST

NTPC Vacancy: एनटीपीसी में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, बस चाहिए ये योग्यता, शानदार है मंथली सैलरी

Sarkari Naukri NTPC Recruitment 2026: नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (NTPC) में नौकरी (Govt Jobs) पाने…

Last Updated: April 8, 2026 16:41:28 IST

‘सब्र रखिए, असली जादू अभी बाकी है’, ‘रामायण’ पर उठे सवालों के बीच नमित मल्होत्रा का बड़ा बयान

Ramayana: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का जबसे टीजर रिलीज हुआ इसने इंटरनेट पर बहस…

Last Updated: April 8, 2026 16:37:17 IST