Samsung Galaxy A37 vs Poco X8 Pro Max: आज के समय में स्मार्टफोन सिर्फ एक गैजेट नहीं, बल्कि हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है. इसलिए अगर आप स्मार्टफोन लेने जा रहे हैं तो ऐसे में उसके फीचर्स, परफॉर्मेंस और लुक्स के बारे में जान लेना चाहिए. आजकल भारतीय टेक बाजार में बहुत से स्मार्टफोन्स हैं, जिनके बीच लोग कंफ्यूज हो जाते हैं. अगर आप किसी स्मार्टफोन को लेने की तैयारी में हैं तो ऐसे में Samsung Galaxy A37 vs Poco X8 Pro Max दोनों स्मार्टफोन्स आपके लिए काफी किफायती हो सकते हैं.
दोनों ही स्मार्टफोन्स अपने सेगमेंट के काफी दमदार और फीचर्स में बेहतरीन माने जाते हैं. लेकिन, दोनों में से किसी को भी लेने से पहले आपको इनके बीच के अंतर के बारे में जान लेना चाहिए. चलिए जानते हैं Samsung Galaxy A37 vs Poco X8 Pro Max दोनों स्मार्टफोन्स किस अंतर के साथ आते हैं.
फीचर्स में कौन ज्यादा आगे?
samsung galaxy A 37 में 6.74 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120 हार्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. इसकी डिजाइन स्लीक और प्रीमियम है और IP68 वाटर और डस्ट-रेज़िस्टेंस को सपोर्ट करता है. Poco X8 Pro Max में आपको 6.83-inch 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz, 3500 निट्स पीक के साथ-साथ MediaTek Dimensity 9500s chipset के साथ देखने के लिए मिलता है. इस फोन में आपको 100W की वायर्ड चार्जिंग भी मिलती है.
परफॉर्मेंस में कौन किससे आगे?
samsung galaxy A 37 में आपको 50 MP अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा मिलने के साथ ही साथ 8 मेगापिक्सल का एक मैकरो कैमरा भी दिया जाता है. वहीं, बात की जाए अगर Poco X8 Pro Max में आपको 50MP का मेन सेंसर मिलने के साथ ही साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा भी देखने के लिए मिलता है. वहीं, इसमें आपको 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया जाता है.