<

‘अब जिंदगी में कभी नहीं खरीदूंगा Samsung…’, फोन की स्क्रीन पर अचानक आई हरी लाइन, भड़के यूजर ने लगाई क्लास

Samsung Phone Green Line Issue: फोन की स्क्रीन पर अचानक आई हरी लाइन से यूजर का फूटा गुस्सा, कहा- 'अब जिंदगी में कभी नहीं खरीदूंगा सैमसंग फोन.' जानिए क्या है पूरा मामला.

दुनिया भर में अपने प्रीमियम स्मार्टफोन्स और दमदार फीचर्स का ढिंढोरा पीटने वाली टेक दिग्गज Samsung एक बार फिर अपनी ‘ग्रीन लाइन’ वाली लाइलाज बीमारी को लेकर यूजर्स के निशाने पर आ गई है. जेब ढीली करके महंगा फोन खरीदने वाले ग्राहक अब खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं, क्योंकि न तो फोन हाथ से छूटा और न ही कोई खराबी आई, फिर भी स्क्रीन पर अचानक ऐसी हरी लाइन खिंच आई जिसने डिस्प्ले का पूरा कबाड़ा कर दिया. प्रीमियम कीमत वसूलने के बाद भी यूजर्स को ऐसी घटिया क्वालिटी और सिरदर्दी देना अब सैमसंग का नया ढर्रा सा बनता जा रहा है. सोशल मीडिया पर अब लोग कंपनी की जमकर क्लास लगा रहे हैं और कसम खा रहे हैं कि वे दोबारा कभी Samsung का फोन नहीं खरीदेंगे.

आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है…

अचानक स्क्रीन पर आई हरी लाइन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर @favour_okeja नाम के एक यूजर ने अपने सैमसंग स्मार्टफोन की एक तस्वीर शेयर करते हुए अपना दर्द बयां किया है. यूजर का दावा है कि उनका फोन न तो हाथ से नीचे गिरा और न ही उसमें ओवरहीटिंग की कोई समस्या आई. फोन पूरी तरह से सामान्य स्थिति में था, लेकिन अचानक ही डिस्प्ले के ठीक बीचों-बीच एक चमकीली हरी पट्टी उभर आई.

‘अब जिंदगी में कभी नहीं खरीदूंगा Samsung का फोन’

पीड़ित यूजर ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा कि सैमसंग के फोन्स के बारे में जो बातें कही जा रही थीं, वे बिल्कुल सच साबित हुई हैं. यूजर ने सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए ऐलान कर दिया कि वह अब अपनी जिंदगी में दोबारा कभी भी सैमसंग का स्मार्टफोन नहीं खरीदेंगे.

Samsung Galaxy S21 निकला पीड़ित मॉडल

जब कमेंट सेक्शन में एक यूजर  ने पूछा कि यह कौन सा मॉडल है, तो पीड़ित यूजर ने खुलासा किया कि यह Samsung Galaxy S21 है. यानी कंपनी के प्रीमियम और फ्लैगशिप सेगमेंट में शामिल फोन्स भी इस खराबी से अछूते नहीं हैं.

कमेंट सेक्शन में फूटा लोगों का गुस्सा

यह पोस्ट वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में अन्य यूजर्स का भी गुस्सा फूट पड़ा और लोगों ने अपने अनुभव शेयर करना शुरू कर दिए:

एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि उनके साथ भी ठीक ऐसा ही हुआ था, जिसके तुरंत बाद उन्होंने सैमसंग का साथ छोड़ दिया 

एक अन्य यूजर (@PJaxParker) ने अपनी आपबीती शेयर करते हुए बताया कि उन्हें पुलिस से एक गुमशुदा बच्चे का टेक्स्ट अलर्ट मिला था, लेकिन डिस्प्ले की दिक्कत के कारण वे बच्चे की फोटो नहीं देख पा रहे थे. यूजर ने आरोप लगाया कि स्थिति बेहद गंभीर होने के बावजूद सैमसंग सर्विस की तरफ से उन्हें कोई मदद नहीं मिली.

सैमसंग की डिस्प्ले क्वालिटी पर उठे गंभीर सवाल

गौरतलब है कि सैमसंग स्मार्टफोन के अमोलड डिस्प्ले पर हरी लाइन आने का यह कोई पहला मामला नहीं है. पिछले कुछ समय में कई प्रीमियम फोन्स में यह समस्या लगातार देखने को मिली है. कंपनी के दावों के बावजूद बार-बार सामने आ रहे ऐसे मामले सैमसंग के क्वालिटी कंट्रोल और आफ्टर-सेल्स सर्विस पर बड़े सवाल खड़े कर रहे हैं.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Jharkhand Crime: मां की तलाश में मायके पहुंचीं बेटियां, घर की दीवारों पर दिखे खून के धब्बे, फर्श के नीचे मिला शव

Jharkhand Crime: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के तुंगी गांव में 40 वर्षीय गुरुवारी हांसदा…

Last Updated: October 25, 2026 15:44:54 IST

Diwali 2026 Kab Hai: 8 या 9 नवंबर? दिवाली की सही तारीख जानें, नोट करें लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त

Diwali 2026 Kab Hai: दिवाली 2026 में 8 नवंबर, रविवार को मनाई जाएगी. पंचांग के…

Last Updated: October 25, 2026 15:22:15 IST

IND VS NZ: IND vs NZ: जीतते-जीतते कैसे हारी न्यूजीलैंड? कप्तान सेंटनर ने खोला हार का राज; कहा-तिलक और रेड्डी…

IND VS NZ: सरे T20 में हार के बाद मिचेल सेंटनर ने कहा कि अगर…

Last Updated: October 25, 2026 15:00:41 IST

Khesari Lal Yadav Viral Video: खेसारी लाल पर फेंकी चप्पल, वायरल Video ने मचाया बवाल; गुस्से से लाल हुए पप्पू यादव

Khesari Lal Yadav Viral Video: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पर कार्यक्रम के दौरान दर्शकों…

Last Updated: October 25, 2026 14:55:12 IST

IND VS NZ: तीसरे मुकाबले से पहले टीम में बड़ा बदलाव, ये स्टार खिलाड़ी पूरे सीरीज से बाहर; नाम सुन रह जाएंगे हैरान

IND VS NZ: मैट हेनरी बाकी तीन मैच नहीं खेलेंगे. मैट हेनरी क्राइस्टचर्च में ही…

Last Updated: October 25, 2026 14:52:58 IST

Anant Singh: अनंत सिंह बनाने जा रहे हैं खुद की पॉलिटिकल पार्टी, ऐलान के बाद पूरे बिहार में हड़कंप; कहा- नीतीश कुमार के साथ…

Anant Singh: अनंत सिंह ने कहा कि उन्हें इस डिसिप्लिनरी एक्शन से कोई एतराज़ नहीं…

Last Updated: October 25, 2026 14:42:57 IST