<
Categories: देश

रक्षाबंधन पर घर जाना होगा आसान, यूपी-दिल्ली समेत इन रूटों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेन, चेक करें लिस्ट

Raksha Bandhan 2026 Special Trains: रक्षाबंधन के त्योहार में भाई अपनी बहनों से या बहनें अपने भाइयों से मिलने और उन्हें राखी बांधने के लिए जाती हैं. ऐसे में उन्हें भीड़ का सामना करना पड़ता है. इस बात को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है.

Raksha Bandhan 2027 Special Trains: रक्षाबंधन या दूसरे त्योहारों के मौके पर घर जाने वाले लोगों का सैलाब देखने को मिलता है. ऐसे में यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए भारतीय रेलवे की तरफ से कुछ स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाती हैं. इसी तरह इस रक्षाबंधन भी भारतीय रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. इन ट्रेनों से दिल्ली, यूपी, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिल सकती है.

भारतीय रेलवे की तरफ से जानकारी दी गई है कि 27 और 28 अगस्त को कुछ स्पेशल ट्रेनें चलेंगी. वहीं लंबी दूरी की कुछ ट्रेनें 26 अगस्त से 4 सितंबर के बीच अलग-अलग तारीखों पर चलाई जाएंगी. इनमें कुछ ट्रेनें अनारक्षित होंगी. वहीं लंबी दूरी वाली ट्रेनों में एसी और स्लीपर कोच की सुविधा भी मिलेगी. 

दिल्ली-मुजफ्फरनगर स्पेशल ट्रेन

27 और 28 अगस्त को ट्रेन नंबर 04402/04401 तिलक ब्रिज-मुजफ्फरनगर-तिलक ब्रिज के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलेगी. तिलक ब्रिज से यह ट्रेन सुबह 9:45 बजे रवाना होकर दोपहर 1 बजे मुजफ्फरनगर पहुंचेगी. वहीं वापसी में ये ट्रेन मुजफ्फरनगर से दोपहर 1:30 बजे चलेगी और शाम 5:30 बजे तिलक ब्रिज पहुंचेगी.

पानीपत-दिल्ली-अंबाला स्पेशल ट्रेन

27 और 28 अगस्त को 04404/04403 पानीपत-दिल्ली जंक्शन-अंबाला कैंट स्पेशल ट्रेन चलेगी. ट्रेन  पानीपत, सोनीपत, दिल्ली आजादपुर, सब्जी मंडी और दिल्ली जंक्शन जैसे स्टेशनों पर रुकेगी. दिल्ली के बाद यह ट्रेन कुरुक्षेत्र होते हुए अंबाला कैंट तक जाएगी. 

अंबाला कैंट-पानीपत जंक्शन स्पेशल ट्रेन

27 और 28 अगस्त को 04406 अंबाला कैंट-पानीपत जंक्शन-अंबाला कैंट अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलेगी. यह ट्रेन अंबाला कैंट से रात 8:10 बजे रवाना होगी और रात 10:45 बजे पानीपत पहुंचेगी.

दिल्ली-मथुरा और गाजियाबाद

27 और 28 अगस्त को 04410/04409 ट्रेन चलेंगी, जो हजरत निजामुद्दीन से मथुरा जंक्शन और मथुरा जंक्शन से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलेंगी. वहीं 04412/04411 गाजियाबाद-अलीगढ़ जंक्शन-गाजियाबाद अनारक्षित स्पेशल ट्रेन भी रक्षाबंधन के मौके पर चलाई जाएंगी. ये ट्रेन सुबह 11 बजे गाजियाबाद से रवाना होकर दोपहर 1 बजे अलीगढ़ पहुंचेगी.

यूपी से दिल्ली के लिए भी अतिरिक्त ट्रेनें

  • 02275/02276 सुबेदारगंज-शकूरबस्ती साप्ताहिक स्पेशल अलग-अलग तारीखों पर चलेगी.
  • सुबेदारगंज से यह ट्रेन 25, 28 और 30 अगस्त को चलेगी.
  • शकूरबस्ती से ट्रेन 26, 29 और 31 अगस्त को रवाना होगी.
  • इसके अलावा 04147/04148 और 04163/04164 नंबर की अतिरिक्त सेवाएं भी शामिल हैं.

झांसी-हजरत निजामुद्दीन के बीच दो स्पेशल ट्रेनें

01901/01902 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल 27 और 28 अगस्त को चलाई जाएंगी. ट्रेन दतिया, डबरा, ग्वालियर, मुरैना के रास्ते धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा और कोसी कलां जैसे स्टेशन पर रुकते हुए हजरत निजामुद्दीन तक पहुंचेगी. इसी रूट पर 01903/01904 नंबर की दूसरी स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएंगी, जो 26 से 30 अगस्त के बीच तय तारीखों पर चलेंगी.

खजुराहो-दिल्ली स्पेशल ट्रेन

01913/01914 खजुराहो-हजरत निजामुद्दीन-खजुराहो स्पेशल भी यात्रियों के लिए चलाई जाएगी. ये ट्रेन खजुराहो से 26, 28 और 30 अगस्त को चलेगी. वहीं वापसी के लिए हजरत निजामुद्दीन से 27, 29 और 31 अगस्त को चलेगी. 

शामली-दिल्ली शाहदरा स्पेशल ट्रेन

शामली और दिल्ली शाहदरा के बीच 04408/04407 नंबर की अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 27 और 28 अगस्त को चलेगी. ये ट्रेन शामली से  सुबह 8:30 बजे रवाना होकर 10:40 बजे दिल्ली शाहदरा पहुंचेगी. वहीं वापसी के लिए ये ट्रेन दिल्ली शाहदरा से सुबह 11:40 बजे रवाना होकर दोपहर 2:05 बजे शामली पहुंचेगी

नई दिल्ली-कानपुर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन

दिल्ली से कानपुर जाने वाले यात्रियों के लिए 02456/02455 नई दिल्ली-कानपुर सेंट्रल रिजर्व्ड सुपरफास्ट स्पेशल चलाई जाएगी। यह ट्रेन 28, 29 और 31 अगस्त के अलावा 2 और 4 सितंबर को चलेगी. बता दें कि ट्रेन सुबह 7:15 बजे रवाना होगी और दोपहर 12:30 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी. वापसी के समय ट्रेन दोपहर 1:30 कानपुर से चलेगी और शाम 7:35 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.

आनंद विहार-कानपुर स्पेशल ट्रेन

02458/02457 आनंद विहार टर्मिनल-कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार टर्मिनल रिजर्व्ड सुपरफास्ट स्पेशल 30 अगस्त, 1 सितंबर और 3 सितंबर को चलेगी. ये आनंद विहार से सुबह 7:20 बजे रवाना होकर दोपहर 12:30 बजे कानपुर पहुंचेगी. वापसी में ये ट्रेन कानपुर से दोपहर 1:30 बजे रवाना होगी और शाम 7:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

खतरों के खिलाड़ी 15 की ट्रॉफी पर अविनाश मिश्रा का कब्जा, जानिए कितनी मिली प्राइज मनी और क्या-क्या जीता

khatron ke khiladi 15 winner Avinash Mishra: रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’…

Last Updated: October 4, 2026 23:44:38 IST

पूरे इलाके की जिम्मेदारी हमारी नहीं…सेवादार पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें, बागेश्वर धाम में सुरक्षा पर धीरेंद्र शास्त्री की दो टूक

Dhirendra Shastri Appeal: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं…

Last Updated: October 4, 2026 23:21:45 IST

पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप, बिहार का युवक गोपनीय जानकारी शेयर करते पकड़ा, हिरासत में लिया

Assam espionage case: असम पुलिस की STF ने गुवाहाटी से बिहार निवासी 31 वर्षीय अभिषेक…

Last Updated: October 4, 2026 23:17:33 IST

Delivery boy assaulted: खाना देर से पहुंचा तो भड़का कपल, डिलीवरी बॉय को पटक-पटककर पीटा, VIDEO वायरल

Delivery boy assaulted: सिकंदराबाद के वासवी नगर में खाना पहुंचाने में देरी को लेकर Zomato…

Last Updated: October 4, 2026 23:02:19 IST

Premanand Maharaj Ashram: दीपक लोधी की मौत के बाद प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर बढ़ा विवाद, सामने आया ‘दो गुट’ का दावा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य बताए जा रहे दीपक लोधी उर्फ…

Last Updated: October 4, 2026 22:43:46 IST

बिग बॉस 20 में नाम लेने पर भड़के इमाम सिद्दीकी, सलमान खान को लिखा ओपन लेटर, बोले- ये गलत है

Salman Khan controversy: बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में अपना नाम लिए जाने…

Last Updated: October 4, 2026 22:23:46 IST