<

Samsung की घिनौनी चाल? फोन में भेज रहा है ऐसा वायरस, एक क्लिक और आपके साथ भी हो जाएगा खेल!

Samsung Phone Update Issue: सैमसंग के फोन पर भरोसा करने वाले ग्राहकों के साथ आखिर ये कैसा खेल खेला जा रहा है? स्क्रीन पर आए एक छोटे से नोटिफिकेशन पर टैप करते ही फोन अचानक हमेशा के लिए बंद हो गया. ग्राहक ने जब कंपनी की इस हरकत की सरेआम पोल खोली, तो नए फोन बेचने के लिए रची जा रही एक घिनौनी चाल का सच सामने आया. आखिर आपकी एक छोटी सी क्लिक से आपका फोन कबाड़ कैसे बन सकता है? पढ़ें इस खबर में...

स्मार्टफोन कंपनियां हर कुछ महीनों में नए अपडेट भेजकर बेहतर एक्सपीरियंस और सिक्योरिटी का दावा तो करती हैं, लेकिन पुराने फोन्स के लिए यही अपडेट्स किसी सिरदर्द से कम साबित नहीं हो रहे हैं. टेक कंपनियों का रवैया ऐसा हो चुका है कि 2 साल से पुराने फोन में ‘Update’ बटन दबाना अब किसी बड़े खतरे को दावत देने जैसा लगता है. सोशल मीडिया पर टेक एक्सपर्ट्स और यूज़र्स अब कंपनियों के इस ढर्रे की जमकर क्लास लगा रहे हैं, जहां सीधा आरोप है कि सॉफ्टवेयर अपडेट्स पुराने फोन्स की परफॉर्मेंस सुधारने के बजाय उन्हें खराब कर रहे हैं.

क्या है पूरा मामला?

हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर Mohini Maheshwari (@mohinimaheshwa) नाम की यूज़र ने 2 साल से ज़्यादा पुराने स्मार्टफोन्स को अपडेट न करने की कड़ी चेतावनी देते हुए एक वीडियो शेयर किया है.

वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, ‘अगर आपका फोन 2 साल से ज़्यादा पुराना है, तो इसे देखने से पहले अपडेट न करें! वह ‘सॉफ्टवेयर अपडेट’ देखने में नुकसानरहित लग सकता है… लेकिन पुराने फोन पर यह लैग, हीटिंग, तेज़ी से बैटरी खत्म होना, स्टोरेज और परफ़ॉर्मेंस की समस्याएं पैदा कर सकता है. UPDATE दबाने से पहले इन 5 बड़े खतरों को जान लें! आपकी एक गलत निर्णय आपके पुराने फोन को और भी खराब कर सकती है.’

वायरल वीडियो के थंबनेल पर साफ शब्दों में चेतावनी दी गई है कि ‘रुक जाओ! आपका फोन 2 साल से ज्यादा पुराना है? यह 1 गलती सीधे ₹10,000 का नुकसान!’

एक यूजर ने इस वीडियो को रिपोस्ट करते हुए अपना दर्द बयां करते हुए लिखा, ‘सैमसंग ने मेरे F34 की ऐसे ही बैंड बजाई. केवल 2 साल पुराना था. नया फोन लेना पड़ा. अपडेट के बाद फोन ही बंद हो गया.’

पुराने स्मार्टफोन्स में सॉफ्टवेयर अपडेट से जुड़े 5 मुख्य खतरे

सोशल मीडिया पर वायरल इस दावे के मुताबिक, 2 साल से पुराने एंड्रॉयड या अन्य स्मार्टफोन्स में सॉफ्टवेयर अपडेट इंस्टॉल करने पर यूज़र्स को मुख्य रूप से ये 5 दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं:

  1. सिस्टम लैग (Phone Lagging): नए और हैवी सॉफ्टवेयर अपडेट्स पुराने प्रोसेसर (Chipset) के साथ सही से ऑप्टिमाइज़ नहीं हो पाते, जिससे फोन धीमा चलने लगता है.
  2. ओवरहीटिंग (Heating Issues): नया सॉफ्टवेयर पुराने हार्डवेयर पर ज़्यादा दबाव डालता है, जिससे सामान्य इस्तेमाल के दौरान भी फोन तेज़ी से गर्म होने लगता है.
  3. तेज़ी से बैटरी ख़त्म होना (Faster Battery Drain): बैटरी पहले से ही पुरानी हो चुकी होती है, और नए हैवी फीचर्स उसके बैकअप को आधा कर देते हैं.
  4. स्टोरेज की किल्लत (Storage Issues): नए सिस्टम अपडेट्स काफी बड़े साइज के होते हैं, जो फोन की इंटरनल मेमोरी का एक बड़ा हिस्सा घेर लेते हैं.
  5. परफ़ॉर्मेंस और हार्डवेयर रिस्क (Performance Breakdown): कई मामलों में अपडेट के बाद मदरबोर्ड डेड होने या डिस्प्ले पर लाइन्स (Green Line Problem) आने की शिकायतें भी सामने आती हैं, जिससे सीधा हज़ारों रुपये (जैसे ₹10,000 तक) का नुकसान हो जाता है.

ये भी पढ़ें: Samsung S23 Display Issue: मेहनत की कमाई से खरीदा प्रीमियम फोन, लेकिन एक अपडेट ने तोड़ दिया यूज़र का दिल! सोशल मीडिया पर खुली कंपनी की पोल!

टेक कंपनियों के रवैये पर क्यों उठ रहे सवाल?

टेक जगत में अक्सर यह आरोप लगता रहा है कि कंपनियां चीजों को जानबूझकर पुराना बनाने की नीति का इस्तेमाल करती हैं. इसका मतलब है कि नए फोन्स की बिक्री बढ़ाने के लिए पुराने फोन्स की परफ़ॉर्मेंस को सॉफ्टवेयर के ज़रिए धीमा या खराब कर दिया जाता है. यूज़र्स का मानना है कि कंपनियां अपने नए डिवाइसेज पर पूरा ध्यान देती हैं, लेकिन 2 साल पुराने फोन्स के लिए अपडेट्स को ठीक से टेस्ट किए बिना ही रोलआउट कर देती हैं.

अगर आपका स्मार्टफोन 2 साल या उससे ज़्यादा पुराना है और वह एकदम सही चल रहा है, तो कोई भी नया सिस्टम या सिक्योरिटी अपडेट इंस्टॉल करने से पहले उसके रिव्यू देख लेना ही समझदारी है. बिना सोचे-समझे तुरंत अपडेट का बटन दबाना आपके फोन की लाइफ खत्म कर सकता है और आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

खतरों के खिलाड़ी 15 की ट्रॉफी पर अविनाश मिश्रा का कब्जा, जानिए कितनी मिली प्राइज मनी और क्या-क्या जीता

khatron ke khiladi 15 winner Avinash Mishra: रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’…

Last Updated: October 4, 2026 23:44:38 IST

पूरे इलाके की जिम्मेदारी हमारी नहीं…सेवादार पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें, बागेश्वर धाम में सुरक्षा पर धीरेंद्र शास्त्री की दो टूक

Dhirendra Shastri Appeal: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं…

Last Updated: October 4, 2026 23:21:45 IST

पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप, बिहार का युवक गोपनीय जानकारी शेयर करते पकड़ा, हिरासत में लिया

Assam espionage case: असम पुलिस की STF ने गुवाहाटी से बिहार निवासी 31 वर्षीय अभिषेक…

Last Updated: October 4, 2026 23:17:33 IST

Delivery boy assaulted: खाना देर से पहुंचा तो भड़का कपल, डिलीवरी बॉय को पटक-पटककर पीटा, VIDEO वायरल

Delivery boy assaulted: सिकंदराबाद के वासवी नगर में खाना पहुंचाने में देरी को लेकर Zomato…

Last Updated: October 4, 2026 23:02:19 IST

Premanand Maharaj Ashram: दीपक लोधी की मौत के बाद प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर बढ़ा विवाद, सामने आया ‘दो गुट’ का दावा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य बताए जा रहे दीपक लोधी उर्फ…

Last Updated: October 4, 2026 22:43:46 IST

बिग बॉस 20 में नाम लेने पर भड़के इमाम सिद्दीकी, सलमान खान को लिखा ओपन लेटर, बोले- ये गलत है

Salman Khan controversy: बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में अपना नाम लिए जाने…

Last Updated: October 4, 2026 22:23:46 IST