Live TV
Search
Home > टेक – ऑटो > सैमसंग का टीवी है या मिस्ट्री बॉक्स! वारंटी के नाम पर धोखे का शिकार हुआ ग्राहक, 5 हफ्ते से गायब है TV; खुली कंपनी की पोल

सैमसंग का टीवी है या मिस्ट्री बॉक्स! वारंटी के नाम पर धोखे का शिकार हुआ ग्राहक, 5 हफ्ते से गायब है TV; खुली कंपनी की पोल

Samsung TV Complaint: सैमसंग का प्रीमियम TV खरीदा, पर जब डिस्प्ले खराब हुआ तो कंपनी ने ऐसा खेल खेला जिसकी ग्राहक ने उम्मीद नहीं की थी. 5 हफ्ते बीत गए, TV गायब है और वारंटी के नाम पर ग्राहक को थमा दिया गया एक 'मिस्ट्री बॉक्स'. जानिए कैसे एक बड़े ब्रांड की चुप्पी ने ग्राहक के सब्र का बांध तोड़ दिया और मामला क्या है.

Written By:
Last Updated: 2026-10-03 15:53:13

Mobile Ads 1x1

आज के दौर में दिग्गज टेक ब्रांड सैमसंग (Samsung) खुद को प्रीमियम प्रोडक्ट और बेहतर कस्टमर केयर के रूप में पेश करता है, लेकिन ज़मीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट नज़र आ रही है. एक तरफ जहाँ कंपनी अपने महंगे प्रोडक्ट्स बेचने के लिए बड़े-बड़े दावे करती है, वहीं दूसरी तरफ खरीदने के बाद ग्राहकों को खराब सर्विस और लापरवाही के भरोसे छोड़ दिया जाता है. ऐसा ही एक शर्मनाक मामला सामने आया है जहाँ एक ग्राहक का टीवी वारंटी में होने के बावजूद पिछले 5 हफ्ते से ‘मिस्ट्री बॉक्स’ बना हुआ है और सैमसंग की तरफ से कोई साफ जवाब नहीं मिल रहा है. प्रीमियम दाम लेने के बाद ग्राहक को इस तरह अंधेरे में रखना सैमसंग की लचर सर्विस और गैर-जिम्मेदाराना रवैये की कड़ी आलोचना करता है.

क्या है पूरा मामला?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर अंकुश राज (@ankushchandra92) नाम के एक ग्राहक ने सैमसंग टीवी खरीदने के अपने बेहद खराब अनुभव को साझा किया है. उन्होंने बताया कि उन्होंने नवंबर 2023 में एक 50-इंच का सैमसंग टीवी खरीदा था. खरीदने के बाद से ही टीवी में बार-बार डिस्प्ले की समस्या आने लगी, जिसकी कई बार शिकायत भी की गई.

आखिरकार, टीवी वारंटी में होते हुए उन्होंने 27 अगस्त 2026 को एक और शिकायत दर्ज करवाई. लेकिन लगभग 5 हफ्ते बीत जाने के बाद भी (2 अक्टूबर 2026 तक), उनका टीवी उन्हें वापस नहीं मिला है.

सैमसंग की चुप्पी पर उठे सवाल

ग्राहक ने बताया कि उन्हें अपने टीवी की फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी जा रही है:

  • क्या टीवी रिपेयर हो रहा है?
  • क्या किसी स्पेयर पार्ट का इंतजार किया जा रहा है?
  • क्या किसी टेक्नीशियन ने इसकी जांच भी की है?
  • टीवी कब तक वापस मिलेगा?

अंकुश ने लिखा कि प्रोडक्ट खराब हो सकता है और रिपेयर में वक्त लग सकता है, लेकिन वारंटी के दौरान ग्राहक को हफ्तों अंधेरे में रखना बिल्कुल गलत है. उन्होंने सैमसंग इंडिया से कोई अहसान नहीं बल्कि अपने टीवी का स्टेटस और सही रिज़ॉल्यूशन डेट मांगी है. उन्होंने तंज कसते हुए लिखा कि इस वक्त सिर्फ सैमसंग की चुप्पी ही परफेक्टली डिस्प्ले हो रही है.

यह कोई पहला मामला नहीं

अगर आपको लगता है कि यह कोई इकलौता मामला है, तो आप गलत हैं. सोशल मीडिया पर नजर डालें तो हर दूसरे दिन लोग सैमसंग के फोन, टीवी और बाकी सामानों की घटिया सर्विस से परेशान होकर पोस्ट डाल रहे हैं:

सुरिंदर सिंह सूरी (@Surinderssuri) ने बताया कि उनके M52 मोबाइल की डिस्प्ले पर अचानक ‘ग्रीन लाइन’ आ गई. उन्होंने आरोप लगाया कि सैमसंग महंगे दामों में घटिया डिस्प्ले बेचकर लोगों को ठग रहा है और उसे बदलने के नाम पर भारी रकम मांग रहा है.

प्रियांक सिंघवी (@priyanknsinghvi) ने तो यहाँ तक कह दिया कि सैमसंग इंडिया की घटिया सर्विस ही सबसे बड़ी वजह है कि लोगों को अब अन्य ब्रांड्स पर शिफ्ट हो जाना चाहिए. यहाँ न तो कोई जिम्मेदारी है और न ही प्रोफेशनल रवैया.

देविदास शनभाग (@ShanbhagDevidas) ने नया प्रोडक्ट खरीदा जो महज 4 महीने में बंद हो गया. शिकायत करने पर सैमसंग स्टोर के कर्मचारी ने इंजीनियर भेजने के बजाय उल्टा ग्राहक को ही धीमे बोलने और शांत रहने की हिदायत दे डाली.

अमरीश प्रधान (@sgamresh): सीनियर सिटीजंस द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले टीवी की मरम्मत में कंपनी ने 1.5 महीने लगा दिए और आखिरकार बिना कोई ठोस वजह दिए शिकायत बंद कर दी. उन्होंने साफ कहा कि वे अब कभी सैमसंग का कोई सामान नहीं खरीदेंगे.

MORE NEWS