Vivo X300 Pro vs OnePlus Nord 6: आज के स्मार्टफोन बाजार में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स आ चुके हैं, जो आपको फीचर्स और कैमरा क्विलिटी के बीच कंफ्यूज कर देते हैं कि आखिर कौन सा स्मार्टफोन लेना चाहिए और कौन सा नहीं. बहुत से लोग इस कंफ्यूजन में आकर गलत फोन भी चुन लेते हैं, जो वास्तव में उनके लिए इतना किफायती नहीं होता है. भारतीय स्मार्टफोन बाजार में vivo X300 Pro vs OnePlus Nord 6 पिछले कुछ समय से चर्चा में हैं. वैसे तो दोनों ही फोन्स फोकस डिजाइन, कैमरा और प्रीमियम फील कराते हैं.
दोनों में से किसी को भी लेने से पहले आपको इनके फीचर्स और परफॉर्मेंस के बारे में जान लेना चाहिए. अगर आप स्मार्टफोन लेना चाहते हैं और इन दोनों के बीच कंफ्यूज हो रहे हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें.
किसके फीचर्स ज्यादा दमदार?
vivo X300 Pro में आपको 6.78 इंच का डिस्प्ले मिलने के साथ ही साथ 16GB रैम और 512GB स्टोरेज भी देखने के लिए मिल जाएगा. इस फोन में आपको मीडियाटेक डायमेंसिटी 9500 प्रोसेसर के अलावा 6,510mAh की बैटरी भी दी जाती है. OnePlus Nord 6 में आपको 1.5K AMOLED HDR डिस्प्ले के साथ ही 165Hz का रिफ्रेश रेट भी मिलता है. इस फोन में आपको 4nm octa-core Snapdragon 8s Gen 4 chipset का भी ऑप्शन मिलता है. इसके अलावा 3600 निट्स की ब्राइटनेस भी मिलती है.
कैमरा में कौन किससे आगे?
vivo X300 Pro में आपको 200MP का पेरिस्कोप सेंसर मिलने के साथ ही साथ 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 50MP का प्राइमरी लेंस भी देखने के लिए मिल मिल जाता है. फोटोग्राफी के मामले में यह काफी जबरदस्त स्मार्टफोन साबित होता है. वहीं, इसमें फ्रंट यानि सेल्फी के तौप पर आपको 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिल जाता है. वहीं, OnePlus Nord 6 में आपको 50 MP का मेन यानि रियर कैमरा देखने के मिल सकता है. इसके साथ ही 2MP का सेकेंडरी सेंसर और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है.