Whatsapp Parent Managed Accounts: पॉपुलर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप का यह फीचर बच्चों की सुरक्षा के लिए है. पेरेंट-मैनेज्ड अकाउंट्स नाम के इस फीचर से माता-पिता अपने बच्चों के व्हाट्सएप अकाउंट को कंट्रोल कर पाएंगे.
WhatsApp पैरेंट मैनेज्ड अकाउंट फीचर क्या है?
Whatsapp Parent Managed Accounts: व्हाट्सएपने एक बड़ा बदलाव करते हुए अब 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए भी नया ‘पैरेंट-मैनेज अकाउंट्स’ मॉडल लॉन्च करने की घोषणा की है. मेटा के स्वामित्व वाले इस मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में यह फीचर माता-पिता की निगरानी में काम करेगा, जिससे बच्चे सुरक्षित तरीकों से ऐप का इस्तेमाल कर सकेंगे. इस नए सिस्टम के तहत माता-पिता अपने बच्चों के लिए अकाउंट बना सकेंगे और उनके कामकाज व प्राइवेसी सेटिंग्स को कंट्रोल कर सकेंगे. हालांकि मैसेज की सामग्री पहले की तरह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहेगी यानी किसी भी व्यक्ति के लिए चैट पढ़ना संभव नहीं होगा. क्योंकि इस फीचर को चरणबद्ध तरीकों से रोलआउट किया जा रहा है. पेरेंट-मैनेज्ड अकाउंट के लिए iPhone या Android के लिए वाट्सएप का लेटेस्ट वर्शन होना जरूरी है.
पॉपुलर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप का यह फीचर बच्चों की सुरक्षा के लिए है. पेरेंट-मैनेज्ड अकाउंट्स नाम के इस फीचर से माता-पिता अपने बच्चों के व्हाट्सएप अकाउंट को कंट्रोल कर पाएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फीचर खास तौर पर प्री-टीन यूजर्स (13 साल से कम उम्र के बच्चे) के लिए बनाया गया है. बच्चों के अकाउंट उनके माता-पिता के अकाउंट से लिंक होंगे जिससे माता-पिता यह कंट्रोल कर पाएंगे कि वे किससे चैट कर सकते हैं किन ग्रुप्स में शामिल हो सकते हैं और कौन सी सेटिंग्स इस्तेमाल कर सकते हैं. पेरेंट-मैनेज्ड अकाउंट्स पर कई पाबंदियां होंगी जिसमें स्टेटस, चैनल्स और मेटा AI जैसे कुछ फीचर्स का एक्सेस न होना शामिल है. इसका मकसद यह पक्का करना है कि बच्चे ऐप का इस्तेमाल सिर्फ मैसेजिंग और कॉल के लिए करें और गैर-जरूरी फीचर्स से बचें.
यह नया सिस्टम पेरेंट्स को कई तरह के कंट्रोल देगा. वे अपने बच्चे की प्राइवेसी सेटिंग्स और उन्हें कौन मैसेज कर सकता है, यह तय कर पाएँगे. वे अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट और ग्रुप सेटिंग्स को भी मैनेज कर पाएँगे/ कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, शक वाले या अनजान लोगों के मैसेज एक अलग फ़ोल्डर में भेजे जा सकते हैं, जहां पेरेंट्स उन्हें देख या ब्लॉक कर सकते हैं.
Agree and continue पर टैप करें.
यह पुष्टि करें कि आप एक वयस्क हैं.
6 अंकों का Parent PIN बनाएं. (यह PIN आपके बच्चे की प्राइवेसी सेटिंग्स तक पहुंचने और उनमें बदलाव करने के लिए जरूरी होगा और इसे अपने बच्चे के साथ साझा नहीं करना चाहिए)
अपना Parent PIN कन्फर्म करें > Next.
Done पर टैप करें और बच्चे के डिवाइस पर अकाउंट सेटअप पूरा करें.
अपना Parent PIN दर्ज करें.
Continue पर टैप करें.
वाट्सएप का यह कदम ऐसे समय में आया है जब दुनिया भर में बच्चों की ऑनलाइन सेफ्टी को लेकर चिंता बढ़ रही है. कई देशों में सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर उम्र से जुड़े नियमों पर चर्चा चल रही है.
दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच हुए मैच में दिल्ली ने शानदार जीत दर्ज…
IndiGo Fare Hike: इंडिगो के यात्रियों को लगा बड़ा झटका! आज रात 1 बजे से…
समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर मातम! बेकाबू ट्रक ने महिला मजदूरों को रौंदा, हादसे में 8 की…
महाराष्ट्र के जालना से एक ऐसी खबर आई है जिसने झकझोर कर रख दिया है.…
गर्मियों में खीरा खाने के बहुत से फायदे होते हैं. खीरे को सेहत का पावरहाउस…
ईरान ने बहरीन में Amazon के ठिकानों पर हमला कर टेक जगत में खलबली मचा…