Yezdi Scrambler 2026 launched: क्लासिक लेजेंड्स का हिस्सा कही जाने वाली जानी-मानी बाइक निर्माता कंपनी Yezdi Motorcycles ने हाल ही में Yezdi Scrambler 2026 को लॉन्च कर दिया है. इस बाइक का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. हालांकि, लॉन्चिंग के बाद इस बाइक को लेकर सभी जानकारियां सामने आ चुकी हैं. इससे पहले भी सोशल मीडिया पर इसका टीजर देख यूजर्स इस बाइक के फीचर्स और परफॉर्मेंस का अंदाजा लगा चुके हैं.
कंपनी ने अपनी इस दमदार बाइक को पूरी तरह से अपडेट कर दिया है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है. देखा जाए तो लॉन्चिंग के समय इसकी शरुआती कीमत केवल 1.99 लाख रुपये एक्सशोरूम ही रखी गई है. चलिए जानते हैं बाइक के बारे में विस्तार से.
Yezdi Scrambler 2026 में क्या हैं बदलाव?
पहले के मुकाबले Yezdi Scrambler 2026 में कई अहम और जबरदस्त बदलाव देखने के लिए मिले हैं. देखा जाए तो इस बाइक में आपको पहले के मुकाबले इस बाइक में आपको एक अपडेटेड इंजन मिलने के अलावा स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल और LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया जाता है. इस बाइक में आपको कई अन्य बेहतरीन फीचर्स देखने के लिए मिल जाते हैं. पहले यह बाइक ज्यादा कलर ऑप्शन्स में नहीं आती थी, लेकिन अब इसमें आपको कई आकर्षक रंग मिल जाएंगे.
2026 Yezdi Scrambler की परफॉर्मेंस
2026 Yezdi Scrambler में पहले के मुकाबले न केवल आपको दमदार इंजन और पावर देखने के लिए मिल जाती है, बल्कि इसमें आपको 334cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है. यह इंजन पहले वाले इंजन से पावर और परफॉर्मेंस में काफी अच्छा माना जा रहा है. साथ ही साथ यह पहले से भी ज्यादा पावर और टॉर्क भी जनरेट करता है. देखा जाए तो यह बाइक अपने सेगमेंट में आने वाली अन्य बाइकों से न केवल बेस्ट मानी जा रही है, बल्कि यह Royal Enfield Bear 650 को सीधेतौर पर टक्कर देती है.