होम / 26 July 2023, Rashifal: वृषभ, मिथुन और तुला राशि वालों का आज का दिन समान्य रहेगा, जानें क्या कहता है आपका राशिफल

26 July 2023, Rashifal: वृषभ, मिथुन और तुला राशि वालों का आज का दिन समान्य रहेगा, जानें क्या कहता है आपका राशिफल

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : July 26, 2023, 6:41 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), 26 July 2023, Rashifal: आज का दिन ज्यादातर राशियों के लिए उतार- चढ़ाव वाला रहने वाला है। अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। वरना बना हुआ काम आपका बिगड़ सकता है। मेष राशि के लिए आज अच्छा रहने वाला है और वृषभ राशि के लिए भी आज का दिन उतार- चढ़ाव वाला रह सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या से राहत मिलेगा। जानिए क्या कहता हैं आपका किस्मत।

मेष राशिफल (Aries)

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आप कई दिनों से चली आ रही स्वास्थ्य समस्या से राहत महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आज शाम के समय आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं, परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशिफल (Taurus)

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला बना रहेगा। अपनी वाणी पर संयम रखें। आज आप अपने मनोरंजन कार्यों पर भी कुछ धन खर्च करेंगे, लेकिन आपको इसे अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए खर्च करना होगा।

मिथुन राशिफल (Gemini)

आज मिथुन राशि के जातकों को काम पूरा करने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी, व्यवसाय में बड़ा जोखिम न उठाएं, अपनो का स्नेह प्राप्त होगा। आज नया काम शुरू न करें।

कर्क राशिफल (Cancer)

ज कर्क राशि के जातक किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। कोई नई डील आज आपकी शर्तों के मुताबिक फाइनल हो जाएगी, वाद-विवाद से खुद को दूर रखें। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

सिंह राशिफल (Leo)

आज का दिन शानदार रहेगा। परिवार समाज में मान-सम्मान की बढ़ोतरी होगी। सामाजिक कार्य से जुड़े लोगों को आज लाभ होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति की आज आप सहायता कर सकते हैं। विरोधियों से सतर्क रहें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo)

आज आपका मन अशांत रहेगा। व्यापार व्यवसाय में अपने सहयोगी पार्टनर से आप धोखा खा सकते है। कारोबार में आज उलझन की स्थिति रहेगी, पैसा अटक जाने से धन की कमी हो सकती है। यात्रा आदि पर जाये तो वाहन आदि संभलकर चलाएं।

तुला राशिफल (Libra)

आज का दिन अच्छा रहेगा। कोई नई वस्तु खरीद सकते हैं। आज आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। आज आपको अपनी संतान के भविष्य से जुड़ा कोई फैसला लेना पड़ सकता है, जिसमें परिवार के बुजुर्ग सदस्य भी आपका समर्थन करते नजर आएंगे।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio)

आज आपको अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी, काम की अधिकता के कारण स्वाभाव में चिड़चिड़ापन बना रहेगा। आज शाम को पिता के साथ कुछ बातें मन में रखेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।

धनु राशिफल (Sagittarius)

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने किसी पुराने साथी से मिलना होगा, कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। परिवार में कोई शादी संबंध निश्चित हो सकता है। पत्नी का सहयोग और प्रेम प्राप्त होगा।

मकर राशिफल (Capricorn)

आज कुछ अनावश्यक खर्चों के कारण आपका मूड खराब हो सकता है। अपने क्रोध और वाणी को संयमित रखें नहीं तो इसका असर आपके पारिवारिक जीवन पर हो सकता है। पत्नी से मतभेद खत्म होंगे।

कुंभ राशिफल (Aquarius)

आज मकर राशि के जातक घर के दैनिक कार्यों को निपटाने में व्यस्त रहेंगे। अच्छा रहेगा आज आप वाद-विवाद में न उलझे, नहीं तो अपमान का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

मीन राशिफल (Pisces)

आज आप थोड़ा संभलकर रहें, आज आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ा हुआ नजर आ रहा है, जिसके कारण आप नए लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

ये भी पढ़े- Karj Mukti Mantra: बुधवार के दिन श्री गणेश भगवान के लिए करें इन मंत्रों का जाप, कर्ज से मिलेगी मुक्ति

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

भुगतान विवाद पर बेस्ट फ्रेंड Krishna Mukherjee के सपोर्ट में उतरे Aly Goni, कही ये बात -Indianews
पटौदी पैलेस से स्विस होम तक, इतने करोड़ के मालिक हैं Kareena-Saif Ali Khan -Indianews
Lok Sabha Election: अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर कसा तंज, जानें क्या कहा
Bareilly: सनकी प्रेमी की हैवानियत, पहले किया दुष्कर्म फिर गर्म रोड से लिखा चेहरे पर अपना नाम-Indianews
इस वजह से लापता हुए थे तारक मेहता फेम Gurucharan Singh, कारण जान हो जाएंगे हैरान -Indianews
पंजाब के लोगों के लिए ये क्या बोल गए Aamir Khan, ‘नमस्ते की ताकत’ पर कही ये बात-Indianews
Reliance Jio: रिलायंस जियो ने इंटरनेट की दुनिया में मचाया तहलका, सबसे बड़े मोबाइल डेटा ब्रांड के रूप में चाइना मोबाइल को छोड़ा पीछे-Indianews
ADVERTISEMENT