होम / मिस्र के राष्ट्रपति और पीएम मोदी की द्विपक्षीय  वार्ता आज, कई समझौतों पर होंगे हस्ताक्षर

मिस्र के राष्ट्रपति और पीएम मोदी की द्विपक्षीय  वार्ता आज, कई समझौतों पर होंगे हस्ताक्षर

Monu Kumar • LAST UPDATED : January 25, 2023, 9:36 am IST

इंडिया न्यूज़,दिल्ली:(India-Egypt summit) मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतेह अल-सिसी गणतंत्र दिवस से पहले आज द्विपक्षीय वार्ता के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से दिल्ली के हैदराबाद हाउस में मुलाकात करेंगे। अल-सिसी पीएम मोदी को दोनों देशों के बीच स्थानीय मुद्रा में कारोबार करने की पेशकश करने वाले हैं। आपको जानकारी दे दें कि इन दिनों मिस्र की माली हालात बहुत खराब है और उसका विदेशी मुद्रा भंडार भी लगातार घट रहा है। ऐसे में दोनों देशों के बीच स्थानीय मुद्रा में कारोबार करना मिस्र के लिए सही साबित हो सकता है।

करीब आधा दर्जन समझौतों पर होंगे हस्ताक्षर

कहा जा रहा है कि पीएम मोदी के साथ वह पहले अकेले में वार्ता करने वोले हैं और उसके ठीक बाद आधिकारिक तौर पर  द्विपक्षीय वार्ता होगी। इसके बाद दोनों देशों की तरफ से एक संयुक्त बयान दिया जाएगा और मिली जानकारी के अनुसार करीब आधा दर्जन समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग अहम

दोनों देशों ने वर्ष 2026-27 तक 12 अरब डॉलर के द्विपक्षीय कारोबार का टारगगेट रखा है। भारतीय कंपनियों ने मिस्र में 3.3 अरब डॉलर का निवेश भी किया हुआ है। बता दें कि मिस्र स्वेज नहर का विस्तार भी कर रहा है और भारत इसमें निवेश करने की संभावना भी देख रहा है। बताया जा रहा कि दोनों देशों के बीच होने वाली वार्ता में रक्षा सहयोग भी काफी अहम होने वाला है। इसी साल पहली बार भारत और मिस्र की तीनों सेनाओं के मध्य सैन्य अभ्यास होने वाला है।

गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि हैं मिस्र के राष्ट्रपति

मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतेह अल-सिसी 26 जनवरी 2023 को भारत के 74वें गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित होंगे। ऐसा पहली बार है कि मिस्र के किसी राष्ट्रपति को गणतंत्र दिवस के लिए मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT