होम / UP News : समाजवादी जन पंचायत के सहारे सपा तलाश रही लोकसभा का रास्ता

UP News : समाजवादी जन पंचायत के सहारे सपा तलाश रही लोकसभा का रास्ता

Itvnetwork Team • LAST UPDATED : August 9, 2023, 7:48 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़) (Jai Shukla) Lucknow : 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समाजवादी जन पंचायत के जरिए लोकसभा का रास्ता तलाश रहे हैं। बुधवार को पूरे प्रदेश में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आवाहन पर समाजवादी कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर समाजवादी जन पंचायतों का आयोजन किया। जन पंचायत के जरिए सपा जनता के बीच में पहुंचने की कोशिश में लगी हुई है। वहीं सपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प भी दिला रहे हैं।

सपाईयों का समाजवादी जन पंचायत के जरिए जनता तक पहुंचने का प्रयास

राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवाहन पर आज मोहनलालगंज के पूर्व विधायक अंबरीश सिंह पुष्कर ने भी समाजवादी जन चौपालों का जगह-जगह आयोजन किया। समेसी, निगोहा, बेनीगंज, कनकहा, अमवा मूर्तिजापुर ,मऊ, मोहनलालगंज सहित लगभग दर्जन भर गांवों में समाजवादी जन पंचायत का आयोजन किया गया। समाजवादी जन पंचायत में सैकड़ो की तादाद में समाजवादी कार्यकर्ता शामिल हुए।

सपाईयों ने जमकर सरकार को कोसा

समाजवादी जन पंचायतों के जरिए सपाईयों ने जमकर सरकार पर सवाल उठाए। पूर्व विधायक ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार में तानाशाही बहुत बढ़ गई है। किसी की सुनी नहीं जा रही है। पुलिस के बल पर काम किया जा रहा है, थाने से लेकर तहसील स्तर तक तानाशाही के चलते लोग परेशान दिखाई दे रहे हैं। तो वहीं महंगाई को लेकर भी सरकार को घेरने की कोशिश की गई। भाजपा राज में गरीब, किसान, नौजवान, छात्र सभी दुखी हैं।

दलित,पिछड़ों को संविधान द्वारा प्रदान आरक्षण खत्म किया जा रहा है। नौकरियों का निजिकरण किया जा रहा है, समाज में आपसी सौहार्द खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। देश में आज भाजपा सरकार जांच एजेंसियों का दुरूपयोग करके दलों में तोड़फोड़ कर रही है।

भाजपा को हटाने के लिए दिलाई शपथ

समाजवादी जन चौपाल के जरिए सपा कार्यकर्ताओं ने जनता के बीच जाकर उनको भाजपा सरकार हटाने के लिए शपथ भी दिलाई गई। सपाईयों का कहना है कि जनता ने भाजपा सरकार को हटाने के लिए अपना पूरा मन बना लिया है। अबकी बार एनडीए को पीडीए हराएगा। समाजवादी पार्टी यूपी में भाजपा को हरा देगी। आज की समाजवादी जन पंचायतों में जनता में जो जोश देखने को मिला है।उससे निश्चित ही भाजपा जाएगी, खुशहाली आएगी।

समाजवादी जन चौपाल का कितना होता है असर

अब देखने वाली बात होगी कि जिस तरह से लोकसभा को लेकर सपा मैदान में उतरी है, वही तरह-तरह के बैटरी भी अपना रही है अब देखना होगा कि आखिर यह पत्र 2024 लोकसभा चुनाव में कितने काम आते हैं जनता का क्या रुख होता है।

यह भी पढ़ें : UP News : सपा जन चौपाल क्या करेगा मिशन 2024 का रास्ता साफ़

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

दुबई में लाइव कॉन्सर्ट के दौरान स्टेज पर Arijit Singh काटा नाखून, पर नेटिज़ेंस क्यों हुए नाराज- देखें वीडियो- Indianews
Nirav Modi: ब्रिटेन में नीरव मोदी की बढ़ी मुश्किलें, अदालत ने की पांचवी बार जमानत आवेदन खारिज -India News
China : स्कूल टीचर ने जबरन कराई एक्सरसाइज, चीनी छात्रा की हार्ट अटैक से हुई मौत- Indianews
China Knife Attack: दक्षिण चीन के अस्पताल में 10 लोगों की चाकू से हमले में मौत, संदिग्ध गिरफ्तार -India News
Stormy Daniels: स्टॉर्मी डेनियल्स ने लिया हश मनी ट्रायल में स्टैंड, पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को लेकर बड़ा खुलासा -India News
Mohini Ekadashi 2024 : इस दिन रखा जाएगा मोहिनी एकादशी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त- Indianews
Vastu Upay for home : छत पर पड़ा कूड़ा बन सकता है दुर्भाग्य का कारण, वास्तु की इन बातों का जरूर रखें ध्यान- Indianews
ADVERTISEMENT