Rare Vulture Release MP: पर्यावरण और वन्यजीव प्रेमियों के लिए मध्य प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है, मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने रायसेन के प्रसिद्ध हलाली डैम क्षेत्र में गिद्ध संरक्षण परियोजना के तहत 5 दुर्लभ गिद्धों को जंगल में आज़ाद किया, गिद्ध, जिन्हें 'प्रकृति का सफाईकर्मी' कहा जाता है, उनकी संख्या में आई भारी गिरावट के बाद यह कदम उठाया गया है, यह प्रयोग केवल उन्हें आज़ाद करने तक सीमित नहीं है, बल्कि पहली बार इतने बड़े स्तर पर तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है, सभी 5 गिद्धों को GPS सैटेलाइट टैगिंग से लैस किया गया है, जिससे शोधकर्ताओं को यह समझने में मदद मिलेगी कि ये पक्षी अपना भोजन कहां खोजते हैं और किन खतरों का सामना करते हैं, सीएम मोहन यादव ने कहा कि एमपी अब ना केवल 'टाइगर स्टेट' और 'चीता स्टेट' है, बल्कि गिद्धों के संरक्षण में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है, यह प्रोजेक्ट भविष्य में विलुप्त हो रही अन्य प्रजातियों के लिए एक रोल मॉडल साबित हो सकता है.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए रायसेन जिले के हलाली डैम क्षेत्र में 5 दुर्लभ गिद्धों को उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ा है, गिद्धों की घटती संख्या को देखते हुए यह पहल पारिस्थितिकी तंत्र (Ecosystem) के संतुलन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है, इस मिशन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इन सभी 5 गिद्धों के शरीर पर आधुनिक GPS टैग लगाए गए हैं, इन टैग्स की मदद से वन विभाग और वैज्ञानिक चौबीसों घंटे इनकी हर हरकत, उड़ान के रास्ते और उनके रहने के ठिकानों पर नज़र रख सकेंगे, मुख्यमंत्री ने इस दौरान प्रकृति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और इसे एमपी के गौरव की रक्षा करने वाला कदम बताया, अब रायसेन का आकाश इन दुर्लभ पंक्षियों की उड़ान से फिर से गुलज़ार होगा.
जो लोग गर्मी के सीजन में लौकी और तुरई जैसी न्यूट्रिशस सब्जियों को देखकर अपनी…
Rishikesh Viral Video: उत्तराखंड के ऋषिकेश में हरियाणा के 2 युवकों को नंगा करके दौड़ा-दौड़ाकर…
Dhar SP Last Warning: मध्य प्रदेश के धार जिले में भोजशाला मामले पर हाईकोर्ट का…
Today Silver Rate 21 May 2026: सोने से ज्यादा चांदी का भाव कभी ऊपर चढ़…
Gold Price Today 21 May 2026: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अस्थिरता के चलते सोने के दामों…
गर्मियों के मौसम में आम लोगों को बहुत पसंद आते हैं. इसके लिए वे बाजारों…