Live TV
Search
HomeVideosगाजियाबाद में हज यात्रा पर जा रहे मुस्लिम पड़ोसी को हिंदू भाइयों ने गले लगकर दी विदाई, देखें ‘असली भारत’ की तस्वीर!

गाजियाबाद में हज यात्रा पर जा रहे मुस्लिम पड़ोसी को हिंदू भाइयों ने गले लगकर दी विदाई, देखें ‘असली भारत’ की तस्वीर!

Written By: Aksha Choudhary
Last Updated: 2026-04-23 09:15:15

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के एक रिहायशी इलाके से एक बेहद खूबसूरत वीडियो सामने आया है, इसमें देखा जा सकता है कि एक मुस्लिम व्यक्ति जब अपने जीवन की सबसे पवित्र यात्रा 'हज' (Hajj) के लिए घर से निकल रहे हैं, तो उनके तमाम हिंदू पड़ोसी उन्हें विदा करने के लिए सड़कों पर उतर आए हैं, कोई उन्हें माला पहना रहा है, तो कोई उनके सफर की सलामती के लिए गले लग रहा है, इस दौरान पूरा माहौल भावुकता और आपसी विश्वास से भरा हुआ था यह घटना उन लोगों के लिए एक करारा जवाब है जो धर्म के नाम पर समाज में दूरियां पैदा करना चाहते हैं.

Hindu Neighbors See Off Muslim Friend For Hajj Ghaziabad: यह घटना हमें याद दिलाती है कि भारतीय समाज की जड़ें कितनी गहरी और साझा हैं, हिंदू पड़ोसियों ने न केवल उन्हें विदा किया, बल्कि उनकी गैर-मौजूदगी में उनके परिवार का ख्याल रखने का वादा भी किया, इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को “Real India” के कैप्शन के साथ लाखों बार देखा जा चुका है, लोग इसे आज के समय की सबसे सकारात्मक खबर बता रहे हैं, गाजियाबाद का यह मोहल्ला सालों से इसी तरह हर सुख-दुख में साथ खड़ा रहा है, हज पर जाने वाले व्यक्ति ने भी भावुक होकर कहा कि “मेरे पड़ोसी ही मेरा असली परिवार हैं”,यह दृश्य हर उस भारतीय को गौरवान्वित करता है जो शांति और भाईचारे में विश्वास रखता है.

MORE NEWS