Khesari Lal Yadav New Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का नया गाना रिलीज हो गया है. गाने में उनकी केमिस्ट्री भी खूब पसंद की जा रही है. इस गाने को यू-ट्यूब पर लोग जमकर देख और सुन रहे हैं. गाने के बोल ‘लईका नियन राजा करस’ हैं. इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने ही गाया है. गाने का म्यूजिक आर्य शर्मा ने दिया है और बोल रोहित सिंह ने लिखे हैं. वहीं डायरेक्टर पवन लाल हैं. यू-ट्यूब पर इस गाने को लगभग दो मिलियन बार देखा और सुना जा चुका है.
13