पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर (मटियाला) स्थित मछली मंडी के पास बुधवार देर रात करीब 11:55 बजे भीषण आग लग गई, आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास की कई दुकानें और अस्थायी ढांचों को अपनी चपेट में ले लिया, दिल्ली फायर सर्विस की 23 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन संपत्ति का भारी नुकसान हुआ है.
Uttam Nagar Fish Market Massive Fire: उत्तम नगर इलाका, जो हाल ही में ‘तरुण हत्याकांड’ के बाद सांप्रदायिक तनाव और भारी पुलिस सुरक्षा के केंद्र में रहा है, वहां बुधवार और गुरुवार की देर रात को हुई आगजनी ने स्थिति को और नाजुक बना दिया है, आग मटियाला की मछली मंडी के पास स्थित घनी आबादी वाले क्षेत्र में लगी, धुएं का काला गुबार कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता था, दमकल विभाग ने 23 गाड़ियां भेजीं और रात करीब 3-4 बजे तक आग को नियंत्रित किया गया, स्थानीय स्तर पर ऐसी खबरें और दावे किए जा रहे हैं कि आग जानबूझकर लगाई गई हो सकती है, जिससे माहौल बिगड़ने का खतरा बढ़ गया है हालांकि, पुलिस और दमकल अधिकारियों का प्राथमिक अनुमान है कि आग ‘शॉर्ट सर्किट’ के कारण लगी होगी, पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और आग के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है ताकि किसी भी तरह की अफवाहों पर लगाम लगाई जा सके.
दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच हुए मैच में दिल्ली ने शानदार जीत दर्ज…
IndiGo Fare Hike: इंडिगो के यात्रियों को लगा बड़ा झटका! आज रात 1 बजे से…
समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर मातम! बेकाबू ट्रक ने महिला मजदूरों को रौंदा, हादसे में 8 की…
महाराष्ट्र के जालना से एक ऐसी खबर आई है जिसने झकझोर कर रख दिया है.…
गर्मियों में खीरा खाने के बहुत से फायदे होते हैं. खीरे को सेहत का पावरहाउस…
ईरान ने बहरीन में Amazon के ठिकानों पर हमला कर टेक जगत में खलबली मचा…