होम / कश्मीर में लुढ़का पारा, गुलवर्ग में माइनस नौ डिग्री रहा तापमान

कश्मीर में लुढ़का पारा, गुलवर्ग में माइनस नौ डिग्री रहा तापमान

Ashish Mishra • LAST UPDATED : January 24, 2023, 5:27 pm IST

 

नई दिल्ली (Weather Updates): देश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। वहीं देश के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो रही है। इसी बर्फबारी और बदलते मौसम की वजह से मंगलवार को पूरे कश्मीर का पारा फ्रीजिंग प्वाइटं से नीचे लुढ़क गया। गुलमर्ग में माइनस 9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट से ठंड भी बढ़ गई है।

अधिकारियों ने बताया कि घाटी के प्रवेश द्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं, दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जबकि कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू कश्मीर का स्की रिसॅार्ट रहा सबसे ठंडा स्थान

बारामूला जिले के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं जम्मू कश्मीर में मौजूद स्की-रिसॅार्ट, सबसे ज्यादा ठंडा वाला स्थान रहा। पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात की तुलना में चार डिग्री कम था।
इन स्थानों पर वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविर बनाया जाता है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक कश्मीर के मैदानी इलाकों में बुधवार तक मध्यम बर्फबारी और मध्यम से भारी बर्फबारी और जम्मू में बारिश की संभावना है। इस समय कश्मीर में चिल्लई कलां मौसम चल रहा है। तकरीबन 40 दिनों तक जम्मू कश्मीर में कड़ाके की ठंड, ठंडी हवाएं और भारी बर्फबारी होती है। चिल्लई कलां 21 दिसंबर से शुरू होती है और 30 जनवरी को समाप्त होती है।

इसे भी पढ़ें– https://www.indianews.in/politics/fadnavis-claimed-uddhav-government-wanted-to-send-me-to-jail/

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT