होम / 62 साल के बाद मानसून ने दिल्ली और मुंबई में एक साथ दी दस्तक

62 साल के बाद मानसून ने दिल्ली और मुंबई में एक साथ दी दस्तक

Divyanshi Singh • LAST UPDATED : June 25, 2023, 8:20 pm IST

इंडिया न्यूज (India News): भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार (25 जून) को बताया कि 21 जून 1961 के बाद पहली बार मानसून ने देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई में एक साथ दस्तक दी है। 62 साल के लंबे अन्तराल के बाद ऐसा हो रहा है। IMD के एक अधिकारी ने बताया कि धीमी शुरुआत के बाद मानसून तेजी से आगे बढ़ा है और महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों और हरियाणा के कुछ हिस्सों में दस्तक दे चुका है।

अगले पांच दिनों तक भारी बारिश हो सकती है भारी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार से लेकर अगले पांच दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। इन राज्यों में झारखंड, बिहार, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्यप्रदेश, कोंकण और गोवा, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, तटीय कर्नाटक और केरल शामिल हैं।

इन राज्यों में आ सकता है मानसून

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में मुंबई, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर और लद्दाख सहित महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्सों, चंडीगढ़, दिल्ली सहित हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों, गुजरात के कुछ हिस्सों और पंजाब में अगले दो दिन के दौरान मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां एकदम सही है।

मौसम विभाग ने जारी किया आंकड़ा

इसी बीच मौसम विभाग ने एक आंकड़ा जारी किया है। इसके मुताबिक, पिछले साल 30 जून, 2021 में, 13 जुलाई, 2020 में, 25 जून, 2019 में पांच जुलाई और 2018 में 28 जून को मानसून ने दिल्ली में दस्तक दे दी थी। यह मुंबई में पिछले साल 11 जून को, 2021 में नौ जून को, 2020 में 14 जून को और 2019 में 25 जून को मानसून आया था।

एक हफ्ते बाद आया इस साल मानसून 

लेकिन इस साल, मानसून अपनी सामान्य तारीख एक जून से पूरे-पूरे एक हफ्ते बाद आठ जून को केरल पहुंचा। यह केरल में पिछले साल 29 मई, 2021 में तीन जून, 2020 में एक जून, 2019 में आठ जून और 2018 में 29 मई को पहुंचा था।

इस साल अच्छी खासी होगी बारिश 

रिसर्च से पता चलता है कि केरल में मानसून के आगमन में देरी का मतलब उत्तर पश्चिमी भारत में मानसून के आगमन में देरी नहीं है। साथ ही, इसका देशभर में होने वाली कुल बारिश पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। यानी इस साल अच्छी खासी बारिश होगी और किसानों के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेगी।

शिमला में बारिश ने 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ा

देश के सबसे खुबसूरत प्रदेशों में से एक हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक 5 घंटे तक हुई लगातार बारिश से आम लोगों की जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ा है। बता दें कि शिमला शहर में बारिश ने बीते 15 साल का रिकॉर्ड टूटा। यहां 12 घंटे में एक दिन में 99 MM पानी बरसा। इससे पहले, साल 2008 में शिमला में 12 घंटों में 123 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई थी। इसी तरह कांगड़ा में भी 143 एमएम बारिश हुई। कांगड़ा में जून महीने में एक रात में यह सबसे अधिक बारिश है। वर्ष 2021 में जून माह में कांगड़ा में 107 एमएम बारिश का रिकॉर्ड था।

मॉनसून की पहली बारिश ने हिमाचल प्रदेश ने बरपाया कहर

हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की पहली बारिश ने जमकर कहर बरपाया है। शनिवार को हिमाचल में मॉनसून की एंट्री हुई। करीब 5 घंटे तक झमाझम बारिश से जल-थल एक हो गए। मंडी जिले में बारिश की वजह से 2 लोगों की जान गई है।

कई राज्यों में मानसून तय समय पर पहुंचा

देश में मानसून 7 दिन की देरी से दाखिल हुआ। शनिवार को देश के इन 6 राज्य मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में पहुंच गया। बता दें कि कई राज्यों में मानसून तय समय पर पहुंचा है। पूरे उत्तराखंड व हिमाचल में भी एक ही दिन में मानसून छा गया। दोनों राज्यों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया। महाराष्ट्र के रत्नागिरी के पास 12 दिन से अटका मानसून आज नागपुर तक पहुंच गया।

धीमी शुरुआत वाले मानसून ने तेज रफ्तार पकड़ी

अगले 24 से 48 घंटे में मानसून महाराष्ट्र में मुंबई तक, मप्र, उत्तर प्रदेश व हरियाणा में और आगे बढ़ेगा। मानसून के दिल्ली और मुंबई में एक साथ आने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि अगले दो दिनों के भीतर दिल्ली और मुंबई दोनों को एक ही समय में मानसून कवर करेगा। धीमी शुरुआत वाले मानसून ने तेज रफ्तार पकड़ी है। आम तौर पर मानसून 1 जून तक केरल, 11 जून तक मुंबई और 27 जून तक दिल्ली पहुंचता है।

यह भी पढ़ें-

Delhi Weather: दिल्ली को मिलेगी गर्मी से राहत, मौसम विभाग ने दिल्ली समेत इन राज्यों में जारी किया बारिश का यलो अलर्ट

21 June Weather: देश के ज्यादातर इलाकों में आज बारिश, कुछ राज्यों में हीटवेव, जानें मौसम के अपडेट

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

कान फिल्म फेस्टिवल 2024 में वापसी करेंगे Aishwarya-Aditi, इन दिन से शुरू होगा फेस्टिवल -Indianews
IPL 2024: SRH ने लगाई रनों की बौछार, 10 ओवर में टार्गेट चेज करके बनाया इतिहास-Indianews
तेलुगु सिनेमा से हिंदी सिनेमा तक, इन फिल्मों में चला Vijay Deverakonda का जादू -Indianews
Vijay Deverakonda के जन्मदिन पर फैंस के लिए तोहफा, रिलीज हुआ एक्टर की पैन इंडिया फिल्म का पोस्टर -Indianews
IGNOU: इग्नू ने फिर ओपन किया ग्रेजुएशन का री-रजिस्ट्रेशन पोर्टल, ऐसे कर सकेंगे अप्लाई-Indianews
Sam Pitrod: सैम पित्रोदा टिप्पणी पर मोदी के कटाक्ष के बाद कांग्रेस ने किया पलटवार, जानें क्या कहा-Indianews
एनिमल और पुष्पा के बाद अब इस फिल्म में काम करेंगी Rashmika Mandanna, नाडियाडवाला के साथ मिलाया हाथ -Indianews
ADVERTISEMENT