Hindi News / Live Update / Oscars 2022 Update News

Oscars 2022 Update News ऑस्कर में शामिल होने से पहले देनी होगी निगेटिव रिपोर्ट, कुछ घंटों में शुरू होगा इवेंट

इंडिया न्यूज, मुंबई: Oscars 2022 Update News: दुनियाभर के सबसे प्रतिष्ठित अवार्ड्स में से एक आॅस्कर 2022 (Oscars 2022) का आयोजन कुछ घंटों बाद शुरू होने वाला है। बता दें किs अवॉर्ड शो का आयोजन रविवार यानी 27 मार्च को रात 8 बजे शुरू होगा। इस बार भी ये समारोह लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर […]

BY: Prachi • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज, मुंबई:
Oscars 2022 Update News: दुनियाभर के सबसे प्रतिष्ठित अवार्ड्स में से एक आॅस्कर 2022 (Oscars 2022) का आयोजन कुछ घंटों बाद शुरू होने वाला है। बता दें किs अवॉर्ड शो का आयोजन रविवार यानी 27 मार्च को रात 8 बजे शुरू होगा। इस बार भी ये समारोह लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में ही आॅगेर्नाइज किया जाएगा। इसी बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है।

रिपोर्ट्स की मानें तो अकादमी आॅफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि जो लोग 5 दिनों के अंदर कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाए गए है, उन्हें आॅस्कर में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ये कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब लॉस एंजेलिस में BA-2 Omicron वैरिएंट से जुड़े मामलों में पिछले एक सप्ताह में 130% की वृद्धि हुई है। गुरुवार को 734 मामले दर्ज किए गए, जो पिछली महामारी से कम है।

मातम में बदलीं खुशियां, नाचते- नाचते ऐसा क्या हुआ शादी से पहले उठी…

Oscars 2022

Read More: Oscars 2022 Live Streaming जानें भारत में लाइव स्ट्रीम पर कब, कहां और किस तरह से देख सकते हैं अकादमी अवार्ड्स

अकादमी का कहना है कि जिन लोगों ने कोविड-19 के लिए पॉजिटिव टेस्ट किया और अपने पहले पॉजिटिव टेस्ट की तारीख से छह से दस दिनों अंदर उन्हें दो वैरिफाई निगेटिव रिपोर्ट देनी आवश्यक है। आपको बता दें कि रविवार रात शुरू होने वाले आॅस्कर अवॉर्ड्स को भारत में 28 मार्च को सुबह 5.30 बजे से देखा जा सकेगा। वहीं समारोह की अपडेट जानकारी अकादमी अवॉर्ड्स के सोशल मीडिया हैंडल पर भी देखने मिलेगी। इवेंट को लेस्ली जॉर्डन होस्ट करने वाले हैं। बता दें कि आॅस्कर के प्रेजेंटेशन का तरीका कई बार बदल चुका है। आॅस्कर का पहला इवेंट 1929 हॉलीवुड रूजवेल्ट होटल में आॅगेर्नाइज किया गया था, जिसकी टिकट महज 5 डॉलर का था।

आपको बता दें कि आॅस्कर पुरस्कार जीतने वाले स्टार्स का ट्रॉफी पर पूरी तरह से अधिकार नहीं होता है। इतना ही नहीं जीतने वाला अपनी ट्रॉफी को मनमर्जी से बेच भी नहीं सकता है। उसे सिर्फ इस बात की इजाजत होती है कि वो अकादमी को महज 1 डॉलर में ये ट्रॉफी बेच सकता है। अगर वो नियमों की अनदेखी करता है कि उसे अपने पास ट्रॉफी रखने का अधिकार नहीं होता है। आॅस्कर अवॉर्ड्स स्के दौरान मिलने वाली ट्रॉफी को लेकर एक चौंकाने वाली बात भी सामने आई है।

खबरों की मानें तो पिछले 94 साल में महज एक बार ही आॅस्कर की ट्रॉफी लड़की की बनाई गई थी, इसके बाद जितनी भी ट्रॉफी बनाई गई वे सब पुरुषों की ही थी। शो को रेगना हॉल, एमी शूमर, वांडा स्काईज होस्ट करने वाले हैं। वहीं लेडी गागा, शॉन मेंडेस, रामी मालेक, मिला कुनिस, हाले बेली, नाओमी स्कॉट, जेमी ली कर्टिस समेत अन्य सेलेब्स अवॉर्ड प्रेजेंट करेंगे। इस साल भारत की ‘राइटिंग विद फायर’ को आॅस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया है। बता दें कि डॉक्यूमेंट्री फीचर कैटेगरी में नॉमिनेट की गई यह फिल्म रिंटू थॉमस और सुष्मित घोष द्वारा बनाई गई पहली फिल्म है।

Read More: Lakme Fashion Week 2022 जाह्नवी कपूर, शनाया कपूर से लेकर न्यासा देवगन का दिखा गॉर्जियस लुक

Read More: Film Saaf एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी स्टारर सीरीज ‘साफ’ की शूटिंग हुई शुरु

Read More: Happy Birthday Ram Charan RRR को मिला प्यार देखकर राम चरण ने ट्वीट कर कहा, ‘इससे बेहतर बर्थडे गिफ्ट…’

Read More: Shah Rukh Khan Shares His Shirtless Photo कहा, पठान को कैसे रोकोगे…’

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

Oscars 2022

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue